सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

शाहदरा के कावड कैम्पों में जुटने लगी कावड़ियों की भीड़ : दीपक शर्मा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

शाहदरा के कावड कैम्पों में जुटने लगी कावड़ियों की भीड़ : दीपक शर्मा

Advertisement

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : यमुनापार के कावड़ कैम्पों में शिवभक्त कावड़िये बड़ी संख्या में पहुंचने शुरू हो गए है | उक्त जानकारी दीपक शर्मा नें दी | दीपक शर्मा नें बताया कावड शिविरों में कव्दियों के लिए विश्राम तथा भोजन प्रसाद की व्यवस्था की जा रही है | भीषण गर्मी तथा उमस को देखते हुए शिविरों में कूलरों की व्यवस्था भी की गई है | कावड़ियों के मनोरंजन के लिए भगवान शिव की शानदार झांकियों का इंतजाम भी किया गया है | डेक की आवाज पर कावडिये झूम-झूम कर नाचते देखे जा सकते है | दीपक शर्मा नें बताया उनके शिविर में कावड़ियो की पसंद का ध्यान रखते हुए कई तरह के पकवान बनवाए जा रहे है शाम के समय चाट पकोड़ी तथा गर्मागर्म जलेबी की व्यवस्था भी रहती है | चिकित्सीय व्यवस्था के अलावा अन्य कई तरह के इंजम किये गए है |श्री गौरीशंकर काँवड़ शिविर का शुभारंभ भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न स्व. प्रणब मुखर्जी के पुत्र एवं पूर्व सांसद लोकसभा अभिजीत मुखर्जी ने किया था उन्होंने काँवड़ लेकर आये का कांवड़ियों को प्रसाद वितरण किया |

इंतजाम में समिति के चैयरमेन पूर्व निगम पार्षद अनिल गौतम व संस्थापक / संरक्षक दीपक शर्मा समिति के अध्यक्ष गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष शोभित शर्मा, महासचिव प्रवीण खन्ना, विनय मुदगल, कोषाध्यक्ष विपिन गुप्ता, सचिव देवेंद्र पाल शर्मा, सुभाष सभरवाल, दीपू मेहता, सह – सचिव गौरव सोनी, अजेश भार्गव व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहते हैं | समाजसेवी आशीष गर्ग, देवी ठाकुर भी सेवा योगदान देते है | आज मंगलवार को वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी भारद्वाज मंडोली रोड मार्केट के संगठन मंत्री मुकेश पांचाल जवाहर सिंह कुशवाहा अशोक चटवाल मनोज शर्मा प्रदीप शर्मा के अलावा अनेक क्षेत्र के गण मान्य व्यक्ति पहुंचे और भोए के दरबार में हाजरी लगाई |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *