सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

Crazxy Box Office Collection Day 7: धीमी कमाई वाली ‘क्रेजी’ को और क्रेजी बना दिया मेकर्स ने, बॉक्स ऑफिस पर दिखने लगा पॉजिटिव रिस्पॉन्स

3 मिनट पढ़ें
Crazxy Box Office

Crazxy Box Office Collection Day 7: धीमी कमाई वाली 'क्रेजी' को और क्रेजी बना दिया मेकर्स ने, बॉक्स ऑफिस पर दिखने लगा पॉजिटिव रिस्पॉन्स

Advertisement

Crazxy Box Office Collection Day 7: तुम्बाड़ जैसी धांसू फिल्म देने वाले सोहम शाह दोबारा सिनेमाहॉल में 28 फरवरी को क्रेजी लेकर आए तो फिल्म देखकर निकले हर रिव्यूवर और दर्शक के मुंह से सिर्फ पॉजिटिव सुनने को मिला. इसके बावजूद फिल्म की शुरुआत बेहद धीमी रही और फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 1.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

फिल्म को रिलीज हुए आज 7 दिन हो चुके हैं और फिल्म की हर रोज की कमाई पर नजर डालें तो ये बेहद कम होती दिख रही है. लेकिन फिल्म को लेकर ट्रेंड फॉलो करें तो पता चलता है कि असल में ये फिल्म कछुए की चाल चलते हुए रेस में अपनी जगह और ज्यादा मजबूत करती जा रही है. फिल्म की कमाई से जुड़े आज का शुरुआती डेटा और पिछले दो दिनों का डेटा तो यही तस्वीर दिखाता है.

क्रेजी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मेकर्स के बताए आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 1.10 करोड़, दूसरे दिन 1.55 करोड़, तीसरे दिन 1.60 करोड़ रुपये बटोरे. चौथे दिन फिल्म की कमाई में कमी आई और ये सिर्फ 75 लाख रुपये कमा पाई. पांचवें दिन फिल्म की कमाई सिर्फ 72 लाख पर आकर टिक गई.

हालांकि, छठवें दिन फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ और ये फिर से 76 लाख रुपये कमाकर 6 दिनों में टोटल 6.48 करोड़ रुपये बटोर चुकी है. आज यानी सातवें दिन 6:15 बजे तक 25 लाख रुपये कमा चुकी है और एक हफ्ते में अब तक फिल्म की टोटल कमाई 6.73 करोड़ रुपये हो चुकी है. हालांकि, ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं इनमें बदलाव हो सकता है.

क्रेजी को मिलता दिख रहा पॉजिटिव रिस्पान्स

क्रेजी को पॉजिटिव रिस्पान्स मिलता दिख रहा है. मेकर्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट से इसलिए दो और खुशखबरियां दे दी हैं. दरअसल फिल्म को मार्को की तरह बेहद कम स्क्रीन में रिलीज किया गया था. लेकिन जब एक्शन फिल्म को लेकर क्रेज बढ़ा तो फिल्म के शो में भी बढ़ोतरी की गई. बढ़े हुए शो शुक्रवार से देखने को मिलेंगे.

Advertisement

Crazxy Box Office Collection Day 7: धीमी कमाई वाली 'क्रेजी' को और क्रेजी बना दिया मेकर्स ने, बॉक्स ऑफिस पर दिखने लगा पॉजिटिव रिस्पॉन्स

ऐसा ही कदम अब क्रेजी के मेकर्स ने उठाया है और उन्होंने इसके शो बढ़ा दिए हैं. इसके अलावा, दूसरी खुशखबरी ये है कि मेकर्स ने फिल्म के क्लाइमैक्स में थोड़े से बदलाव करने के साथ फिल्म को और भी सरप्राइजिंग कर दिया है. मेकर्स के इन फैसलों से फिल्म की कमाई में इजाफा देखने को मिल सकता है.

 

View this post on Instagram

A post shared by Sohum Shah (@shah_sohum)

क्रेजी के बारे में

क्रेजी को करीब 20 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है. विक्की कौशल की छावा के सामने भी फिल्म की कमाई में होता इजाफा देखकर लग रहा है कि फिल्म अपने बजट के आसपास जल्द ही पहुंच सकती है. फिल्म में सिर्फ सोहम शाह ही हैं जो वन मैन आर्मी की तरह दिखे हैं. डायरेक्शन की कमान गिरीश कोहली ने संभाली है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *