सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

मोदी सरकार पर कांग्रेस का तंज, दिया 8 साल, 8 छल, भाजपा सरकार विफल का नारा

2 मिनट पढ़ें
मोदी सरकार पर कांग्रेस का तंज, दिया 8 साल, 8 छल, भाजपा सरकार विफल का नारा

मोदी सरकार पर कांग्रेस का तंज, दिया 8 साल, 8 छल, भाजपा सरकार विफल का नारा

Advertisement

मोदी सरकार पर कांग्रेस का तंज, दिया 8 साल, 8 छल, भाजपा सरकार विफल का नारा

मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर जहां बीजेपी खेमे में जश्न का माहौल है वहीं विरोध दल मोदी सरकार की विफलताओं को गिनाने में जुटे हैं। खास तौर पर कांग्रेस ने मोदी सरकार के आठ साल पर एक नया नारा तैयार किया। इस नारे के जरिए पार्टी मोदी सरकार पर तीखा हमला बोल रही है। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने आज ही के दिन 2014 में पहली देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। यही वजह कि बीजेपी मोदी सरकार के आठ वर्षों की बड़ी उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचा रही है, जबकि कांग्रेस मोदी सरकार के कुशासन को लेकर सीधा प्रहार कर रही है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि, 8 साल, 8 छल, भाजपा और मोदी सरकार विफल।

अच्छे दिन नहीं बेरोजगारी और महंगाई

सुरजेवाला ने कहा मोदी जी आए तो अच्छे दिन नहीं बेरोजगारी और महंगाई के दिन साथ लेकर आए हैं. उन्होंने कहा कि छल-कपट, झूठ और नफरत का सहारा ले रहे हैं. अब किसानों की आमदनी, लोगों पर बुलडोजर चलाने वाले हैं. अब सिर्फ जुमले दिया जा रहा है.

Advertisement

अजय माकन ने सरकार से इस मौके पर पूछा कि आखिर किसके अच्छे दिन आए हैं? उन्होंने कहा कि जिनकी कोविड तक में संपत्ति बढ़ गई, किसानों को काले कानून मिले, 1000 रुपये का गैस, 12 करोड़ नौकरी चली गई, ये हम मोदी जी से पूछना चाहते हैं. उन्होंने वैश्विक भूखमरी इंडैक्स का हवाला देते हुए कहा कि इस सूची में हम 55 से 101 स्थान पर चले गए. फ्रीडम ऑफ प्रेस में 140 से 150 पर, रूल ऑफ लॉ इंडेक्स में 35 से 79, डेमोक्रेसी इंडेक्स में 27 से 46 पर चले गए. कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि हर वैश्विक मापदंड पर भारत फिसलता जा रहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *