सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

BJP सांसद कंगना रनौत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम अपर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

2 मिनट पढ़ें

Congress Protest Against BJP MP Kangana Ranaut Submit memorandum to  Additional Commissioner ann | BJP सांसद कंगना रनौत के खिलाफ कांग्रेसियों का  प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम अपर आयुक्त को ...

 

BJP सांसद कंगना रनौत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम अपर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

बस्ती में कंगना रनौत की टिप्पणी से नाराज कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष अमित सिंह की अगुवाई में शास्त्री चौक पर इकट्ठा हुए. वहीं कंगना रनौत और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की.

कंगना के बयान पर किसान कांग्रेस के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया और मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है. किसानों पर कंगना रनौत की अभद्र टिप्पणी मामले को लेकर कांग्रेसी भड़क गए और विरोध प्रदर्शन कार्रवाई की मांग करने लगे. एक तरफ जहां 2024 के लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी के बैनर तले मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने जीत हासिल की तो वहीं कुछ ही दिन बाद एयरपोर्ट पर तैनात महिला स्टाफ द्वारा कंगना रनौत से बादशलुकी का मामला प्रकाश में आया.

उसी कड़ी में आज बस्ती में अपमानजनक टिप्पणी से नाराज किसान कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया और राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन अपर आयुक्त को सौंपा. ज्ञापन में कंगना रनौत के विरुद्ध न्यायोचित कार्यवाही की मांग की गई है. कंगना रनौत की टिप्पणी से नाराज कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष अमित सिंह की अगुवाई में शास्त्री चौक पर इकट्ठा हुए. कंगना रनौत और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे जहां ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की गई,इस दौरान मंडी की भाजपा सांसद के विरुद्ध जमकर नारेबाजी हुई.

क्या बोले नेशनल कोऑर्डिनेटर रामभवन शुक्ल

किसान कांग्रेस के नेशनल कोऑर्डिनेटर रामभवन शुक्ल ने बताया की देश की 85 फीसदी जनता आज भी परोक्ष अपरोक्ष रूप से खेती किसानी पर निर्भर है. किसान भारत की आत्मा है, ऐसे में किसानों के लिये अपनाजनक बयानबाजी किसी देशद्रोह से कम नहीं है. भाजपा नेतृत्व को कंगना रनौत से इस्तीफा लेकर उनके विरूद्ध न्यायोचित कार्यवाही करनी चाहिए. किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित प्रताप सिंह ने कहा किसान भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं. उन्हे सम्मान देने की बजाय कंगना रनौत कई बार अपने बयानों से अपमानित कर चुकी हैं. निश्चित रूप से उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *