Home आर्टिकल कांग्रेस पर्यवेक्षक खूंटियां नें कहा मुझे प्रभावित करने का प्रयास नहीं करे...

कांग्रेस पर्यवेक्षक खूंटियां नें कहा मुझे प्रभावित करने का प्रयास नहीं करे कोई जो भी चाहे भर सकता है अध्यक्ष पद के लिए फ़ार्म

0
38

कांग्रेस पर्यवेक्षक खूंटियां नें कहा मुझे प्रभावित करने का प्रयास नहीं करे कोई जो भी चाहे भर सकता है अध्यक्ष पद के लिए फ़ार्म
– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली ,कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी नें संगठन सृजन अभियान के तहत मुझे कई राज्यों के बाद अब दिल्ली में बाबरपुर जिले की जिम्मेदारी सौंपी है जिसे हम बड़ी सिद्दत के साथ पूरा करेगें ओर एक-एक कार्यकर्ता से राय सन्गठन लेकर पार्टी को अपनी रिपोर्ट सौंपेगें यह कहना था बाबरपुर जिले के लिए ए.आई.सी.सी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक आर.सी.खुंटिया का | श्री खूंटियां नें कहा कोई भी नेता हमें अपनी राय के अलावा ओर कुछ नहीं बताये ओर ना ही हमें प्रभावित करने का प्रयास करे | श्री खुंटिया नें कहा कोई भी कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष के लिए फ़ार्म भर सकता है ओर उनसे फ़ार्म ले सकता है | श्री खूंटियां नें उक्त विचार बाबरपुर जिला कांग्रेस के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये | इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त प्रभारी पूर्व मंत्री मंगतराम सिंगल,लक्ष्मण रावत भी मौजूद रहे | कार्यक्रम में जिला कांग्रस अध्यक्ष राजकुमार जैन,कार्यकारी अध्यक्ष निगम पार्षद हाजी जरीफ भी मौजूद थे | जिला कांग्रेस की बैठक में पहली बार पाँचों पूर्व पूर्व विधायक भीष्म शर्मा,राजेश लिलोठिया,विपिन शर्मा,अब्दुल रहमान भूरे खान ,पहुंचे | भीष्म शर्मा ओर विपिन शर्मा एक साथ पहुंचे ओर एकता का परिचय दिया | अन्य प्रमुख लोगो में पूर्व जिला अध्यक्ष चौ.सुखबीर सिंह ,कैलाश जैन,अजित सिंह भी बैठक में रहे | श्री खुंटिया नें करीब तीन घंटे तक अकेले में एक-एक कार्यकर्ता से राय ली | ओर उनके द्वारा दी गयी जानकारी को पार्टी द्वारा प्रदत्त फार्म में दर्ज किया | इससे पूर्व आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में श्री खुटियां नें कहा कांग्रेस पार्टी की संवैधानिक तरीके से नेतृत्व चयन की यह प्रक्रिया कांग्रेस की आंतरिक लोकतांत्रिक ताकत को मजबूत करती है, जहां कोई भी कार्यकर्ता बिना किसी दबाव के अपनी बात रख सकता है और यही कांग्रेस की खूबसूरती है। यह अभियान पार्टी की जमीनी स्तर पर मजबूती बढ़ाने का हिस्सा है। लक्ष्मण रावत नें कहा कि कांग्रेस की यह प्रक्रिया अन्य दलों से अलग है, क्योंकि यहां हर स्तर पर कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाती है। संगठन सृजन अभियान के तहत बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक पार्टी को पुनर्गठित करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि आगामी चुनौतियों का सामना मजबूती से किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here