सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

कांग्रेस की सूची : खोदा पहाड़ निकली चुहिया, गठ्बन्धन नें किया आधी आबादी से किनारा

3 मिनट पढ़ें
कांग्रेस की सूची : खोदा पहाड़ निकली चुहिया, गठ्बन्धन नें किया आधी आबादी से किनारा

कांग्रेस की सूची : खोदा पहाड़ निकली चुहिया, गठ्बन्धन नें किया आधी आबादी से किनारा

Advertisement

कांग्रेस की सूची : खोदा पहाड़ निकली चुहिया, गठ्बन्धन नें किया आधी आबादी से किनारा

विवादित नामों पर मुहर लगा लगाई गले खुद आफत

– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली , खुदाई तो पहाड़ की कर डाली लेकिन नतीजा वही ढाक के तीन पात | समझ गए ना आप हमारा इशारा कांग्रेस की तीन प्रत्याशियों की घोषणा की ओर है जिनके चयन को ले हुई लंबी कवायद के बाद आज जो घोषणा की गई उससे ना केवल दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ताओ का मनोबल टूटा है बल्कि गठ्बन्धन में कांग्रेस की भागीदार आम आदमी पार्टी का विश्वास भी डगमगा गया है | दरअसल कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को पार्टी हाईकमान से उम्मीद थी कि पार्टी दिल्ली के जमीनी तथा लोकप्रिय नेताओं को मैदान में उतारेगी और शायद इसीलिए ही प्रत्याशी घोषित करने में देरी हो रही थी लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ |

Advertisement

जय प्रकाश अग्रवाल को जरुर जमीनी तथा अनुभवी माना जा सकता है लेकिन अन्य दो कमजोर प्रत्याशियों की घोषणा से ना केवल कांग्रेस अपितु आम आदमी पार्टी के ग्राफ पर भी ग्रहण लगने की सम्भावना से इनकार नहीं किया जा सकता | आम आदमी पार्टी नें शायद यह सोचा था कांग्रेस एक महिला को जरुर चुनावी मैदान में उतारेगी लेकिन कांग्रेस नें भी ऐसा नहीं किया और आम आदमी पार्टी नें किसी महिला को प्रत्याशी बनाया ही नहीं था | ऐसे में गठ्बन्धन नें आधी आबादी से तो पहले ही किनारा कर लिया | और भाजपा को यह मुद्दा दे दिया की गठ्बन्धन महिलाओं की सत्ता में भागेदारी की बात केवल घोषणाओं में ही करता है | इस्सी तरह तमाम शिकायतों को नजरंदाज कर उदित राज को प्रत्याशी बनाया गया उनके विवादित ट्वीट चुनावी मुद्दा बनेगें | रही बात कन्हैया बाबू की आप खुद देख लेना कल से ही भाजपा की कम्पैन जब देश भर में नारे गूंजेगे और ना केवल दिल्ली अपितु पूरे उत्तर भारत में यह मुद्दा बनने की सम्भावना से इनकार नहीं किया जा सकता | वोट लेने के लिए स्व.मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के नाम का इस्तेमाल करती रही पार्टी टिकट देने के नाम पर उनके पुत्र संदीप दीक्षित से भी किनारा कर गई |

ऐसा नहीं है कि कांग्रेस के पास उत्तर पूर्वी दिल्ली में अनुभवी नेताओं की कमी थी प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द्र सिंह लवली, संदीप दीक्षित ,पूर्व अध्यक्ष अनिल चौधरी ,मतीन अहमद,भीष्म शर्मा सहित कई मजबूत नाम पार्टी के पास थे जिनके लिए पार्टी वर्कर तन मन धन से जुटते और इसी तरह से उत्तर पश्चिमी दिल्ली से राज कुमार चौहान ,कृष्णा तीर्थ ,सुरेन्द्र कुमार ,जयकिशन जैसे नाम थे लेकिन पार्टी के रणनीतिकारों ने खुद ही अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मारी तो इसमें कोई क्या कर सकता है | रही बात कार्यकर्ताओं की उनका उत्साह तो गायब हो गया बुझे मन से कोई काम करे तो करे | आज बस इतना ही …

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *