सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

भ्रष्टाचार की जननी है कांग्रेस लेकिन AAP ने तो उसे भी पछाड़ दिया है : अनुराग ठाकुर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है लेकिन AAP ने तो उसे भी पछाड़ दिया है : अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि पंजाब सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है. 3-3 मंत्री और आधा दर्जन विधायकों के कारनामे पूरे पंजाब में प्रचलित हैं. AAP जालंधर के मशहूर, ‘तीन विधायकों’ के ‘कमीशन’ मॉडल से पंजाब परेशान है.

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (AAP) पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि AAP तो भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस का भी रिकॉर्ड तोड़ रही है. आज स्थिति ये है कि AAP पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है. पहले ऐसा कहा जाता था कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है लेकिन अरविदं केजरीवाल की AAP ने तो उसे भी पछाड़ दिया है. कांग्रेस को जिस काम (भ्रष्टाचार को लेकर) को करने में वर्षों लगे वो इन्होंने 6 वर्षों में हीं कर दिखाया है. पंजाब की सरकार भी दिल्ली जैसी भ्रष्ट पालिसी ला रही थी पर अभी उनके हाथ पांव फूल रहे हैं, इतनी अच्छी पालिसी थी तो हाथ पांव क्यों फूल रहे हैं?

“पंजाब में भी भ्रष्टाचार का बोलबाला”

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि पंजाब सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है. 3-3 मंत्री और आधा दर्जन विधायकों के कारनामे पूरे पंजाब में प्रचलित हैं. AAP जालंधर के मशहूर, ‘तीन विधायकों’ के ‘कमीशन’ मॉडल से पंजाब परेशान है. आज जनता पूछ रही है की AAP की सरकार ने नशे के कारोबार को कैसे बढ़ा दिया. प्रदेश में आज फिर एक बार आतंकवाद का साया बढ़ने की बात हो रही है. जनता पूछ रही है कि महिलाओं के खाते में 1 – 1 हज़ार रुपये क्यों नहीं आए?

Advertisement

दिल्ली के शराब घोटाले पर की टिप्पणी

दिल्ली के शराब घोटाले का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन्होने शराब घोटाला कर दिल्ली की जनता के साथ विश्वासघात किया. दिल्ली के खजाने को चोट पहुंचाई. शराब कारोबारियों के साथ गठजोड़ कर सैकड़ों करोड़ों रुपयों की लूट मचाई. योजनाबद्ध तरीके से लूट की खुली छूट मचने वाला मुख्य आरोपी आज जेल में है. लेकिन किंगपिन और उसके साथी अभी भी बाहर हैं. जांच एजेंसियां जाँच कर सभी पर कड़ी कार्रवाई करेगी.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *