सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

महागठबंधन में 10 से अधिक सीटों की कांग्रेस ने की मांग, अखिलेश सिंह ने पशुपति पारस को दिया ऑफर

2 मिनट पढ़ें

महागठबंधन में 10 से अधिक सीटों की कांग्रेस ने की मांग, अखिलेश सिंह ने पशुपति पारस को दिया ऑफर

लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. वहीं, चिराग और पशुपति विवाद पर शनिवार को कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह बड़ा बयान दिया.

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने शनिवार को कहा कि पार्टी राज्य में 10 से अधिक लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहेगी. पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 10 सीटों पर किस्मत आजमाई थी. इस बार हम निश्चित रूप से इससे अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहेंगे. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि इस संबंध में अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व लेगा. वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) यदि कांग्रेस (Congress) के साथ हाथ मिलाना चाहें तो उनका स्वागत है.

बता दें कि लोजपा नेता पारस ने शुक्रवार को बीजेपी पर उनकी पार्टी के साथ न्याय नहीं करने का आरोप लगाया था और राजग छोड़ने का संकेत दिया था.

दो दिन के अंदर महागठबंधन में सीटों का हो जाएगा बंटवारा- अखिलेश सिंह

अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि कांग्रेस की राज्य चुनाव समिति ने शनिवार को अपनी बैठक में हमारे केंद्रीय नेतृत्व को महागठबंधन के घटक दलों के साथ सीट बंटवारे पर फैसला करने के लिए अधिकृत किया. आगे उन्होंने कहा कि दो दिन के अंदर महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हो जाएगा. फॉर्मूला सामने आ जाएगा. अब तक तो एनडीए में सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है.

पीएम मोदी पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी ने देशवासियों के नाम जो चिट्ठी लिखी है उससे कोई फायदा नहीं होने वाला. घनबल के जरिये चुनी हुई सरकारों को गिराना ही मोदी की गारंटी है. पीएम मोदी को किसानों को चिट्ठी लिखकर माफी मांगनी चाहिए कि हम आपकी आय दुगुनी नहीं कर पाए. पीएम को नौजवानों को चिट्ठी लिखकर माफी मांगनी चाहिए कि हर साल दो करोड़ रोजगार हम नहीं दे पाए. बेरोजगारी दर में पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका से भी ऊपर भारत चला गया है. महिलाओं, आम लोगों से पीएम मोदी को पत्र लिखकर माफी मांगनी चाहिए कि महंगाई हम कम नहीं कर पाए.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *