सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Congress Candidate List: कांग्रेस ने बदले दो उम्मीदवार, जानें नई कैंडिडेट लिस्ट किसे मिला कहां से टिकट

3 मिनट पढ़ें
Congress Candidate List: कांग्रेस ने बदले दो उम्मीदवार, जानें नई कैंडिडेट लिस्ट किसे मिला कहां से टिकट

Congress Candidate List: कांग्रेस ने बदले दो उम्मीदवार, जानें नई कैंडिडेट लिस्ट किसे मिला कहां से टिकट

Advertisement

Congress Candidate List: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कांग्रेस ने रविवार (28 अप्रैल) को एक और कैंडिडेट लिस्ट जारी की. कांग्रेस की इस कैंडिडेट लिस्ट में ओडिशा की दो लोकसभा सीटों के साथ विधानसभा चुनाव के लिए 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया.

कांग्रेस ने संबलपुर सीट से प्रत्याशी बदलते हुए नागेंद्र प्रधान को उम्मीदवार बनाया है. इससे पहले संबलपुर सीट पर कांग्रेस ने दुलाल चंद्र प्रधान का टिकट दिया था. वहीं, कटक लोकसभा सीट पर पार्टी ने सुरेश मोहापात्रा पर भरोसा जताया है.

विधानसभा चुनाव के लिए भी जारी की कैंडिडेट लिस्ट

ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा के लिए भी चुनाव होने हैं. इसके चलते कांग्रेस ने इस कैंडिडेट लिस्ट में ओडिशा की 8 विधानसभा सीटों पर भी प्रत्याशियों का ऐलान किया है. पार्टी ने बारीपड़ा (आरक्षित) सीट से पूर्व प्रत्याशी बादल हेमब्राम का टिकट काटकर प्रमोद कुमार हेमब्राम को उम्मीदवार बनाया है.

 

Advertisement

लोकसभा की दो सीटों पर इन नामों का एलान

  • संबलपुर लोकसभा क्षेत्र- नागेंद्र प्रधान (दुलाल चंद्र प्रधान के स्थान पर)
  • कटक लोकसभा क्षेत्र- सुरेश महापात्रा

इन्हें मिला विधानसभा का टिकट

  • बारीपदा-एसटी- प्रमोद कुमार हेम्ब्रम (बादल हेम्ब्रम के स्थान पर)
  • जलेश्वर- देबी प्रसन्ना चंद
  • बालासोर- मोनालिसा लेंका
  • बैराचना- अजय सामल
  • पल्लाहारा- फकीर सामल
  • बाराबती-कटक- सोफिया फिरदौस
  • जगतसिंहपुर- प्रतिमा मलिक
  • खंडपाद- बैजयंतीमाला मोहंती (मनोज कुमार प्रधान के स्थान पर)

कांग्रेस ने कितनी सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी

बता दें कि कांग्रेस ने अब तक ओडिशा विधानसभा के लिए तीन लिस्ट जारी की है. पहली लिस्ट में कांग्रेस ने 49 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था. इसके बाद 75 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए और आज आठ प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई.

चार चरणों में होंगे चुनाव

उल्लेखनीय है कि ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी होने हैं. यहां चार चरणों में चुनाव होंगे. पहला चरण- 13 मई, दूसरा चरण- 20 मई, तीसरा चरण- 25 मई और चौथा चरण- 1 जून है. ओडिशा में 21 लोकसभा की सीटें हैं साथ ही 147 विधानसभा की सीटें है, जिसके लिए मतदान होना है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *