सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

कोलकाता के मोमिनपुर में सांप्रदायिक हिंसा, 38 से अधिक हिरासत में, धारा 144 लागू

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

दक्षिण कोलकाता के मोमिनपुर में दो समुदायों के बीच हुई छिटपुट झड़पों के सिलसिले में 38 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। रविवार की देर रात से शुरू हुई और सोमवार सुबह तक जारी संघर्षों को और बढ़ने से रोकने के लिए भारी पुलिस दल को तैनात किया गया। स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचित किया है कि दो समूहों के बीच पहले बहस हुई और फिर झड़प शुरू हो गई। मोमिनपुर और उससे सटे मयूरभंज रोड के कुछ घरों में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की और उस प्रक्रिया में एक पुलिस उपायुक्त सहित कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। लोगों के एक समूह ने स्थानीय एकबलपुर थाने के सामने धरना भी दिया। स्थिति को देखते हुए सोमवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी सांसद सुकांत मजूमदार को पुलिस दल ने रोक दिया। मजूमदार समेत उसके चार साथियों को भी हिरासत में लिया गया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर केंद्रीय बलों के जवानों की तैनाती की मांग की है। उन्होंने सुकांता मजूमदार को हिरासत में लेने और अशांत क्षेत्र में पहुंचने के उनके लोकतांत्रिक अधिकार से इनकार करने वाली शहर की पुलिस की भी आलोचना की। अधिकारी ने कहा, जितना हो सके कोशिश करें। लेकिन आप भाजपा को नहीं रोक पाएंगे। आपको बता दे कि नबी जयंती पर कोलकाता के इकबालपुर थाना अंतर्गत मोमिनपुर में प्रशासन द्वारा तय सीमा से बाहर जाकर कल देर रात अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने हजरत मोहम्‍मद नबी की जयंती को केंद्र कर इस्लामिक झंडे हिंदुओं के घरों और दुकानों पर जबरदस्ती लगा दिए थे। दावा है कि हिंदू समुदाय के लोगों ने उन झंडों को खोल कर रख दिया था। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने रविवार देर रात हिंदू समुदाय के घरों, दुकानों, गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी की। मोमिनपुर इलाके में हिंसा ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कानून व्यवस्था बिगड़ने की संभावना जताते हुए उन्हें पहले हिरासत में लेकर पुलिस वैन में बैठाया गया जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस मुख्यालय लाल बाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय सेंट्रल लाकअप में लाया गया है। इसके खिलाफ विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी समेत अन्य भाजपा नेताओं वह कार्यकर्ताओं ने पुलिस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य भर में मोमिनपुर हिंसा के खिलाफ जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *