सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

गंगा किनारे से आ यमुना किनारे पर लड़ रहा हूँ सविधान बचाने की जंग : कन्हैया कुमार

3 मिनट पढ़ें
गंगा किनारे से आ यमुना किनारे पर लड़ रहा हूँ सविधान बचाने की जंग : कन्हैया कुमार

गंगा किनारे से आ यमुना किनारे पर लड़ रहा हूँ सविधान बचाने की जंग : कन्हैया कुमार

Advertisement

गंगा किनारे से आ यमुना किनारे पर लड़ रहा हूँ सविधान बचाने की जंग : कन्हैया कुमार

गठ्बन्धन जीतेगा दिल्ली की सातों सीटें : देवेन्द्र यादव

– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली ,मैं केवल लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ रहा बल्कि राहुल गांधी जी के नेत्रत्व में देश के सविंधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहा हूँ | मुझे चुनाव लड़ने का तो अनुभव नहीं है लेकिन सडकों पर आन्दोलन करने का अनुभव है ,जेल जाने का अनुभव है | यह कहना था उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठ्बन्धन के युवा प्रत्याशी कन्हैया कुमार का | उन्होंने कहा मेरा बचपन गंगा किनारे बीता है तो छात्र जीव यमुनापार यमुना के किनारे |

Advertisement

कन्हैया कुमार आज अपने निर्वाचन क्षेत्र के तहत यमुना विहार में गठ्बन्धन की समन्वय समिति की बैठक में विचार रख रहे थे | बैठक में दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव,पूर्व अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा,अनिल चौधरी ,पूर्व विधायक हसन अहमद,मतीन अहमद ,भीष्म शर्मा .नरेंद्र नाथ,कुवंर कर्ण सिंह ,विजय सिंह लोचाव .अनिल भारद्वाज सरिता सिंह ,श्री दत्त शर्मा, आप पार्टी विधायक संजीव झा,हाजी यूनुस,अब्दुल रहमान ,जिला अध्यक्ष आदेश भारद्वाज,जुबेर अहमद, कैलाश जैन आप पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ,आप पार्टी के राष्ट्रीय नेता अभिषेक,सेवा दल अध्यक्ष सुनील कुमार के अलावा कांग्रेस के तमाम पूर्व विधायक,निगम पार्षद हाजी जरीफ तथा अन्य पार्षद,पूर्व पार्षद,आप पार्टी के निर्वाचित पार्षद तथा दोनों पार्टियों के तमाम ब्लाक अध्यक्ष तथा प्रमुख नेता मौजूद थे |

कन्हैया कुमार नें कहा मेरा और अरविन्द केजरीवाल जी का जेल का रिश्ता हैं वे जेल में हैं और मैं जेल में था .वे भी उसी व्यक्ति के साथ जंग लड़ रहे हैं जिसके खिलाफ मैं लड़ रहा हूँ | उन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से इस लड़ाई को बूथ स्तर पर लड़ने का आह्वान किया | अनिल चौधरी,सुभाष चोपड़ा सहित तमाम नेताओं नें गठ्बन्धन प्रत्याशी कन्हैया को विजयी बनाने का आह्वान किया |

देवेन्द्र यादव ने कहा कि आज दिल्ली में इंडिया गठबंधन के पक्ष में बन रहे माहौल के बाद उमड़ते जनसैलाब को देखकर मैं कहा सकता हूँ कि हम दिल्ली की सातों लोकसभा सीट जीत रहें है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आपसी समन्वय स्थापित करके जनसम्पर्क करे, पदयात्रा और बैठके करके प्रत्येक बूथ तक के मतदाताओं के साथ सम्पर्क करके इंडिया गठबंधन के एजेंडे को बताएं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की पिछले 10
वर्षों की असफलताओं और भाजपा की समाज में भ्रम फैलाने की नीति को उजागर करके जनता को सच्चाई से अवगत कराना होगा। उन्होंने कहा कि मैं कार्यकर्ताओं का आव्हान करता हूँ कि वे पूरे संसदीय क्षेत्र के एक-एक मतदाता से मिलकर कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों को बताएं और भविष्य की कांग्रेस न्याय संकल्प में 5 न्याय में नीहित 25 गारंटियों को इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही देशवासियों के हितों के लिए लागू करेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *