सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

नीतीश कुमार से बोले तमिलनाडु के सीएम:”बिहार के श्रमिक हमारे श्रमिक

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

“बिहार के श्रमिक हमारे श्रमिक, इनको नुकसान नहीं पहुंचने देंगे” : नीतीश कुमार से बोले तमिलनाडु के सीएम

स्टालिन ने यहां एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि उत्तरी राज्यों के श्रमिकों को तमिलनाडु में काम करने को लेकर किसी भी प्रकार की शंका करने की जरूरत नहीं है.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बिहार के अपने समकक्ष नीतीश कुमार को शनिवार को आश्वस्त किया कि सभी प्रवासी श्रमिक राज्य में सुरक्षित हैं. स्टालिन ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से फोन पर बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि श्रमिकों को कोई नुकसान नहीं होने दिया जायेगा. स्टालिन ने नीतीश कुमार को बताया, ‘‘सभी श्रमिक हमारे श्रमिक हैं जो तमिलनाडु के विकास में मदद करते हैं और मैंने उन्हें आश्वासन दिया है कि श्रमिकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचने दिया जाएगा.”

‘बिहार के श्रमिकों’ पर हुआ हमला

Advertisement

स्टालिन ने यहां एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि उत्तरी राज्यों के श्रमिकों को तमिलनाडु में काम करने को लेकर किसी भी प्रकार की शंका करने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि यदि उन्हें कोई धमकी देता है तो वे पुलिस को सूचित कर सकते हैं और पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी. सोशल मीडिया मंचों पर किये गये उन झूठे दावों की पृष्ठभूमि में स्टालिन ने यह आश्वासन दिया है जिनमें कहा गया था कि तमिलनाडु में प्रवासी श्रमिकों, विशेष रूप से ‘बिहार के श्रमिकों’ पर हमला किया गया है.

उन्होंने कहा कि अफवाह के जरिये दहशत फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के बाहर हुई कुछ घटनाओं को यह झूठा दावा करके फैलाया गया कि ऐसी घटनाएं तमिलनाडु में हुई हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2 मार्च को अधिकारियों से तमिलनाडु में प्रवासी श्रमिकों पर हमलों की खबरों पर ध्यान देने को कहा था.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *