सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

CM नीतीश ने RJD MLC को कर दिया ठंडा! बाहर आकर क्या बोले सुनील सिंह?

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

अमित शाह के साथ वाली तस्वीर पर CM नीतीश ने RJD MLC को कर दिया ठंडा! बाहर आकर क्या बोले सुनील सिंह?

महागठबंधन की बैठक में सभी पार्टियों के नेता शामिल हुए. हाल ही में कई मुद्दों पर आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह बयान दे रहे थे. आज की बैठक में उनकी क्लास लगा दी गई.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की अध्यक्षता में सोमवार (10 जुलाई) को महागठबंधन की बैठक हुई. बैठक में आरजेडी, जेडीयू, कांग्रेस समेत सभी छह पार्टियों के विधायक, विधान पार्षद शामिल हुए. इस बैठक में नेताओं को सख्ती से कहा गया कि वे बयानबाजी करने से परहेज करें. बैठक में आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह (RJD MLC Sunil Singh) का मुद्दा गरमाया रहा. लगातार जिस तरीके का वो बयान दे रहे हैं उसको लेकर उनकी क्लास लगा दी गई.

बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार ने आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह से कहा कि आप लालू यादव के करीबी हैं और अमित शाह के साथ तस्वीर लगाते हैं. आप बीजेपी से लोकसभा का टिकट लेना चाहते हैं. ये सब मत करिए. बैठक से निकलने के बाद मीडिया को जवाब देने से एमएलसी सुनील सिंह बचते रहे.

आरजेडी एमएलसी ने क्या कहा?

Advertisement

आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि मुझे कुछ भी बयान देने से मना किया गया है. हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और हमारे नेता तेजस्वी प्रसाद यादव का सख्त निर्देश है कि आप किसी तरह का बयान नहीं देंगे. ना हां में और ना में इसलिए मैं कुछ भी नहीं बोलूंगा. उन्होंने कहा कि मैं 27 सालों से राष्ट्रीय जनता दल के साथ हूं और आजीवन अपनी मृत्यु तक राष्ट्रीय जनता दल के साथ रहूंगा. लालू प्रसाद यादव एवं उनके परिवार के साथ समर्पित रहूंगा.

सुनील सिंह ने फोटो को लेकर क्या कहा?

सुनील सिंह ने कहा कि अमित शाह भारत के सहकारिता मंत्री हैं. बिस्कोमान के चेयरमैन भी हैं. सहकारी कार्यक्रम में अमित शाह आए हुए थे. मैं उस बोर्ड में डायरेक्टर हूं. एक तारीख को कार्यक्रम हुआ था. कार्यक्रम में पीएम मोदी और अमित शाह थे और उस फोटो को मैंने अपने फेसबुक पेज पर लगाया है. कोई कोठरी या बंद कमरे में किसी से मैंने मुलाकात नहीं की है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *