सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

CM नीतीश BJP को दे सकते हैं चुनौती!JDU ने चुनाव लड़ने को लेकर दिया बड़ा बयान

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

योगी के गढ़ से CM नीतीश BJP को दे सकते हैं चुनौती! इस सीट से चुनाव लड़ने को लेकर JDU ने दिया बड़ा बयान

सीएम नीतीश कुमार को लेकर जेडीयू के यूपी प्रभारी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बुधवार को कहा कि यूपी के कई इलाकों से सीएम नीतीश कुमार के चुनाव लड़ने की मांग हो रही है.

केंद्र की राजनीति को लेकर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) इन दिनों काफी सुर्खियों में है. विपक्षी एकता मुहिम की अगुवाई के बाद नीतीश कुमार अब बीजेपी (BJP) के गढ़ से मोदी सरकार को चुनौती दे सकते हैं. ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार (Shrawon Kumar) ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) उत्तर प्रदेश से लड़ सकते हैं. इसको लेकर के उत्तर प्रदेश के कई इलाकों की जनता मांग कर रही है. फूलपुर की जनता की मांग है कि नीतीश कुमार वहां से लोकसभा चुनाव (Phulpur Lok Sabha Seat) लड़ें. बता दें कि ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार उत्तर प्रदेश में जेडीयू (JDU) के प्रभारी हैं.

‘नीतीश कुमार की उम्मीदवारी की मांग की है’

Advertisement

श्रवण कुमार ने कहा कि वह लगातार उत्तर प्रदेश का दौरा करते रहते हैं और पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं. पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के फूलपुर, प्रतापगढ़ और जौनपुर में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उम्मीदवारी की मांग की है, जो प्रदेश देश को प्रधानमंत्री दिया है उस प्रदेश का हाल काफी खराब है. जेडीयू के कार्यकर्ता और वहां की जनता लगातार सरकार के खराब कामकाज को लेकर परेशान हैं.

यूपी के कई क्षेत्र में डिमांड किया जा रहा है- श्रवण कुमार

आगे जेडीयू नेता ने कहा कि यूपी के लोग और पार्टी के कार्यकर्ता चाहते हैं कि नीतीश कुमार यूपी से चुनाव लड़ें. यूपी के कई क्षेत्र में डिमांड किया जा रहा है, लेकिन यह तो पार्टी तय करेगी. यह बहस का मुद्दा नहीं है. बिहार में जो काम हुआ है. इसको लेकर वहां के लोग काफी उत्साहित हैं. सभी समाज के लोग उत्साहित हैं. यूपी के लोग चाहते हैं कि लोकसभा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यूपी से चुनाव लड़ें. इसकी सूचना सीएम नीतीश कुमार को भी है. अभी नीतीश कुमार ‘इंडिया’ गठबंधन को मजबूत करने में लगे हुए हैं. नीतीश कुमार 2024 में बीजेपी की विदाई मुहिम में लगे हुए हैं

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *