सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘सोमनाथ सूर्यवंशी की हत्या के लिए CM फडणवीस जिम्मेदार’, महाराष्ट्र पहुंचे राहुल गांधी का बड़ा दावा

3 मिनट पढ़ें
राहुल गांधी

'सोमनाथ सूर्यवंशी की हत्या के लिए CM फडणवीस जिम्मेदार', महाराष्ट्र पहुंचे राहुल गांधी का बड़ा दावा

Advertisement

Rahul Gandhi Visit Parbhani: महाराष्ट्र में हिंसा से प्रभावित परभणी का दौरा करने के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र सरकार पर जमकर हमला किया. राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने सोमनाथ सूर्यवंशी और उन परिवार के लोगों से मुलाकात की, जो हिंसा का शिकार हुए हैं. राहुल गांधी ने परभणी केस में पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वीडियो और तस्वीरें भी देखी, जिसको लेकर उन्होंने कहा कि ये 100 फीसदी बताता है कि मौत हिरासत में रहने के दौरान हुई है. उनकी हत्या की गई है और मुख्यमंत्री फडणवीस ने विधानसभा में झूठ बोला है. राहुल गांधी ने दावा करते हुए कहा कि इस हिंसा के लिए महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस जिम्मेदार हैं.

परभणी का दौरा करने के बाद राहुल गांधी ने कहा, “मैंने परिवार और मारे गए और पीटे गए लोगों से मुलाकात की है. उन्होंने मुझे पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वीडियो, तस्वीरें दिखाईं. यह बताता है कि मौत 100 फीसदी हिरासत में रहने के दौरान हुई है. उसकी हत्या की गई है और मुख्यमंत्री ने पुलिस को संदेश देने के लिए विधानसभा में झूठ बोला. इस युवक की हत्या इसलिए की गई क्योंकि वह दलित था और संविधान की रक्षा कर रहा था.”

‘संविधान नष्ट करने की है RSS की विचारधारा’

राहुल गांधी ने आगे कहा, “आरएसएस की विचारधारा संविधान को नष्ट करने की है. हम चाहते हैं कि इस मामले का तुरंत समाधान हो और जिन्होंने ऐसा किया है उन्हें सजा मिले. कोई राजनीति नहीं हो रही है… विचारधारा जिम्मेदार है, क्योंकि मुख्यमंत्री ने यह बयान दिया है इसलिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं, जिन्होंने उनकी हत्या की है वे जिम्मेदार हैं और जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए.”

Advertisement

सीएम ने की 10 लाख की सहायता देने की बात

वहीं बीड में मारे गए सरपंच और परभणी में पुलिस हिरासत में मरने वाले दलित लॉ छात्र की घटना को प्रदेश मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है. उन्होंने कहा है कि बीड में सरपंच की हत्या की दोहरी जांच कराई जाएगी और आरोपियों पर मकोका (MCOCA) के तहत कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि बीड में मारे गए सरपंच संतोष देशमुख और परभणी में मारे गए सोमनाथ सूर्यवंशी के परिवार को 10 लाख की सहायता दी जाएगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *