सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Disability Empowerment: दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार के प्रयास सराहनीय: विनोद जायसAnti-Rabies Vaccine: जानवरों के हमलों के शिकार लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता: मुकेश बंसलKarwa Chauth Mahotsav: दिल्ली नगर निगम के सिविक सेंटर में भव्य करवा चौथ महोत्सव, महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों ने खींचा ध्यानChhath Puja Preparation: छठ महापर्व की तैयारियों में जुटी दिल्ली सरकार, सूर घाट की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश: रामनारायण दुबेFree Medical Camp: चौधरी कृष्ण पाल सिंह तोमर की याद में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, विनोद राणा ने दी जानकारीFarmers Welfare: बंसीलाल गुर्जर का अभिनंदन करने पहुंची दिल्ली प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा की टीमStudent Hostel Scheme: छात्रों को होगा फायदा, ट्रिपल इंजन सरकार लगातार कर रही जनहित में काम: रोमेश चंद्र गुप्ताSpain Train Accident: स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 68 लोगों की मौत, सैकड़ों यात्री प्रभावित, पटरी से उतरकर खाई में गिरे डिब्बे, बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारी

‘किंग’ का ब्लॉकबस्टर होना कंफर्म! शाहरुख-सुहाना की फिल्म को मिला ये बड़ा डायरेक्टर

2 मिनट पढ़ें
शाहरुख-सुहाना

'किंग' का ब्लॉकबस्टर होना कंफर्म! शाहरुख-सुहाना की फिल्म को मिला ये बड़ा डायरेक्टर

Shah Rukh Khan Film King Update: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ (King) को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. क्योंकि एक्टर इस फिल्म में अपनी लाडली बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं. ऐसे में बाप-बेटी की इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए हर कोई काफी एक्साइटिड है. अब इस फिल्म को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है. खबरों के अनुसार फिल्म का निर्देशन अब सुजॉय घोष नहीं करेंगे बल्कि इसको एक नया डायरेक्टर मिल गया है.

सिद्धार्थ आनंद करेंगे शाहरुख की ‘किंग’ डायरेक्ट

दरअसल बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान की इस फिल्म को ‘पठान’, ‘वार’ और ‘फाइटर’ जैसी हिट फिल्मस देने वाले सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करने वाले हैं. शाहरुख खान की रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और सिद्धार्थ आनंद की मार्फ्लिक्स द्वारा अब मिलकर ‘किंग’ फिल्म बना रहे हैं. फिल्म की शूटिंग विदेश की कई बेहतरीन लोकेशन्स पर शूट किया जाएगा. साथ ही इसमें कई धांसू एक्शन सीन्स भी देखने को मिलेंगे.

जानिए कब शुरू होगी शाहरुख-सुहाना की फिल्म की शूटिंग?

जानकारी ये भी है कि फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी. फिल्म को साल 2025 में फरवरी के आखिर या मार्च की शुरुआत में शूट किया जाएगा. वहीं रिलीज डेट को लेकर भी एक खबर सामने आई है. ये फिल्म साल 2026 में रिलीज की जाएगी. वहीं बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में देने वाले सिद्धार्थ आनंद का इसके साथ जुड़ने से फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने की उम्मीदें अब और भी ज्यादा बढ़ गई है.

सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म में दिख चुके हैं शाहरुख खान

बता दें कि शाहरुख खान इससे पहले सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘पठान’ में नजर आ चुके हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का बिजनेस किया था. फिल्म में एक्टर के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आए थे. जॉन ने पहली बार इस फिल्म में विलेन का रोल निभाया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *