सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

BCCI ने जारी की Mohammed Shami की फिटनेस रिपोर्ट, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेलने पर बड़ा खुलासा

2 मिनट पढ़ें
Mohammed Shami

BCCI ने जारी की Mohammed Shami की फिटनेस रिपोर्ट, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेलने पर बड़ा खुलासा

Advertisement

Mohammed Shami Fitness Update: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मोहम्मद शमी की फिटनेस पर अपडेट जारी किया है. कुछ दिन पहले बेंगलुरु में स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में उनकी फिटनेस की जांच हुई थी. अब जांच की रिपोर्ट में पाया गया है कि शमी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं. बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने पाया कि शमी की घुटने की चोट को ठीक होने में अभी समय लगेगा. बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि शमी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी 2 टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाएंगे.

भारतीय तेज गेंदबाज को अभी बाएं घुटने में सूजन की समस्या है, जिसके चलते उन्हें अपने गेंदबाजी वर्कलोड को मैनेज करना होगा. बताया गया कि यह सूजन उन्हें लंबे समय के बाद लंबे गेंदबाजी स्पेल डालने के कारण आई है. शमी ने रणजी ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के खिलाफ मैच में बंगाल के लिए 43 ओवर गेंदबाजी की थी.

बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सेलेंस में शमी फिलहाल मेडिकल स्टाफ की सलाह पर अपनी स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग को बेहतर करने पर काम करते रहेंगे. शमी ने कुछ सप्ताह पूर्व रणजी ट्रॉफी के लिए बंगाल की टीम में रिटर्न किया था, उसके बाद उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी खेलते देखा गया. मगर मेडिकल जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि लंबे फॉर्मेट यानी टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए शमी को अपनी फिटनेस पर और अधिक काम करने की जरूरत है.

Advertisement

21 दिसंबर से विजय हजारे ट्रॉफी का आगाज हुआ था, जिसमें अभी तक शमी को खेलते हुए नहीं देखा गया है. विजय हजारे ट्रॉफी में शमी का खेलना इसी बात पर निर्भर होगा कि उनके घुटने की स्थिति कैसी है. BCCI की मेडिकल टीम ने शमी की फिटनेस पर करीब से नजर बनाई हुई है. फिलहाल अच्छी खबर यह है कि शमी की एडी’ की चोट पूरी तरह ठीक हो गई है, जिसके लिए उन्हें सर्जरी भी करानी पड़ी थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *