सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

सीएम अरविंद केजरीवाल कल पहुंचेंगे अयोध्या, रामलला के करेंगे दर्शन 

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

सीएम अरविंद केजरीवाल कल पहुंचेंगे अयोध्या, रामलला के करेंगे दर्शन 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को यूपी के अयोध्या पहुंचेंगे और वहां रामलला का दर्शन करेंगे.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) सोमवार (12 फरवरी) को उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) पहुंचेंगे. वहां पहुंचने के बाद वह भगवान रामलला (Ramlala) के दर्शन करेंगे. उनके साथ पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान भी होंगे. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान परिवार सहित कल अयोध्या जाएंगे. सीएम अरविंद केजरीवाल अपने माता, पिता और पत्नी के साथ रामलला के दर्शन करेंगे.

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम मंदिर के दर्शन करने की इच्छा जताई थी. सीएम केजरीवाल ने कहा था कि उन्हें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण नहीं मिला है. इस दौरान उन्होंने कहा था कि वह अपने परिवार के साथ मौका मिलते ही अयोध्या जाने की योजना बनाएंगे और रामलला के दर्शन करेंगे. सीएम केजरीवाल के कल के अयोध्या दौरे पर उनके माता-पिता और पत्नी सुनीत केजरीवाल भी जाएंगे. जबकि पंजाब सीएम भगवंत मान भी दर्श करने पूरे परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे.

सीएम योगी के साथ विधायकों ने किया दर्शन

Advertisement

राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यहां पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. इससे पहले आज यानी रविवार (11 फरवरी) को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडल और बीजेपी विधायकों के साथ अयोध्या पहुंचे. जहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए और फिर पूजा अर्चना, जहां उन्होंने भगवान राम के आशीर्वाद प्राप्त किए. इस मौके पर राष्ट्रीय लोक दल और बहुजन समाज पार्टी के विधायक भी रामलला के दर्शन करने पहुंचे.

गैर बीजेपी विधायकों ने भी किए दर्शन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों और विधायकों का ये काफिल सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे राम नगरी अयोध्या पहुंचा. रामलला के दर्शन के लिए बीजेपी विधायकों के साथ, आरएलडी के 9 विधायक, निषाद पार्टी के 11 विधायक, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के 6 विधायक और अपना दल (एस) के 6 विधायकों के साथ प्रदेश के कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *