सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

मुजफ्फरपुर में 12वीं के छात्र की हत्या, सीने में मार दी गोली

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

मुजफ्फरपुर में 12वीं के छात्र की हत्या, बाइक से पहुंचे थे अज्ञात बदमाश, सीने में मार दी गोली

सदर थाना क्षेत्र के खबरा की घटना है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मौत के बाद परिजनों और लोगों ने एनएच पर शव रखकर शाम तक हंगामा किया.

जिले के सदर थाना क्षेत्र के खबरा में गुरुवार (27 जुलाई) को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने इंटर के एक छात्र को गोली मार दी. इलाज के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया. घायल अवस्था में 12वीं के छात्र आकाश कुमार को इलाज के लिए स्थानीय एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. घटना की सूचना पर पहुंची सदर थाने की पुलिस छानबीन कर रही है. हालांकि गोली मारने के पीछे की वजह सामने नहीं आई है.

छात्र की उम्र 16 से 17 साल के करीब बताई गई है. स्वर्गीय नगीना पासवान का पुत्र आकाश अपने घर से किसी काम के लिए निकला था. इसी दौरान सदर थाना क्षेत्र के खबरा चौक के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उसके सीने में गोली मार दी. गोली मारने के बाद बदमाश भाग निकले. घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए. इसके बाद पुलिस को जानकारी दी और इलाज के लिए छात्र को भर्ती कराया. घटना सुबह आठ से नौ बजे की बताई जा रही है.

Advertisement

घटना को लेकर परिजनों ने क्या कहा?

मौत से पहले अस्पताल पहुंचे घायल छात्र आकाश के भाई ने बताया कि अचानक उन लोगों को सूचना मिली कि आकाश को किसी ने गोली मार दी है. इसके बाद परिजन देखने के लिए अस्पताल पहुंचे. यहां पहुंचने के बाद उन्होंने देखा कि उनके भाई की हालत गंभीर है और इलाज चल रहा है. बताया कि आकाश की किसी से कोई दुश्मनी नहीं नहीं थी. वह पढ़ाई किया करता था.

घटना के बाद परिजन और मोहल्ले के लोगों ने शव को एनएच-28 पर रखकर टायर जलाया और हंगामा करने लगे. हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की. घटना के संबंध में सदर थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि गोली मारने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. गोली लगने वाले छात्र का नाम आकाश कुमार है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *