सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

सीएम नीतीश के बयान पर चिराग का जवाब, कहा- उनका डर स्वाभाविक है

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

चुनाव को लेकर सीएम नीतीश के बयान पर चिराग का जवाब, कहा- उनका डर स्वाभाविक है

चिराग पासवान सभी मुद्दों पर सीएम नीतीश कुमार को घेरते रहे हैं. वहीं, चुनाव को लेकर सीएम नीतीश के बयान पर उन्होने सोमवार को प्रतिक्रिया दी.

सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) कई बार केंद्र को लेकर कह चुके हैं कि मोदी सरकार जल्द चुनाव (Lok Sabha Election 2024) करा सकती है. वहीं, इस पर एलजेपी आर के प्रमुख चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनाव से पता नहीं इतने डरते क्यों हैं. उनका डर स्वाभाविक है, जिस मुख्यमंत्री ने स्वयं व्यक्तिगत चुनाव दो दशकों से नहीं लड़ा. पिछली बार जब उन्होंने चुनाव लड़ा था तब वे एक सीट हार गए थे, इसके बाद चुनाव लड़कर न वे लोकसभा आए, न ही विधानसभा गए.

राजनेता को हर परिस्थिति के तैयार होना चाहिए- चिराग पासवान

Advertisement

चिराग पासवान ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के दिमाग में हर समय चुनाव चल रहा है. चुनाव कब होगा? बाद में होगा. जब चुनाव होने वाला होगा तो इसकी सूचना चुनाव आयोग देगी. इसके बाद तैयारी कीजिएगा. नीतीश कुमार एमएलसी के माध्यम से मुख्यमंत्री की जिम्मेवारी निभाते रहे. उनका चुनाव से डर स्वाभाविक है, लेकिन जब भी चुनाव हो समय से हो. राजनेता और राजनीतिक दल को हर परिस्थिति के तैयार होना चाहिए.

हम लोग हर समय चुनाव के लिए तैयार हैं- नीतीश कुमार

बता दें कि मीडिया के सावलों पर जवाब देते हुए सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि वे लोग (बीजेपी) तो पूरे देश में जल्द चुनाव कराना चाहते हैं. जितना जल्दी चुनाव करा दें उतना अच्छा है, हम लोग तो इंतजार कर रहे हैं. हम लोग हर समय चुनाव के लिए तैयार हैं. भारत सरकार को अधिकार है कि संसद का चुनाव पहले भी करा सकती है. वहीं, चुनाव आयोग में नियुक्ति को लेकर जो बिल आ रहा है उसमें चीफ जस्टिस को हटाने की बात हो रही है और केंद्र का एक मंत्री रहेगा. इस बात पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सारी बात आएगी तो उसमें हर कोई अपनी बात रखेगा. अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *