सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

NDA में नाराजगी के सवाल पर चिराग ने स्पष्ट किया रुख, कहा- ‘सीटों की संख्या को लेकर…’

2 मिनट पढ़ें

NDA में नाराजगी के सवाल पर चिराग ने स्पष्ट किया रुख, कहा- ‘सीटों की संख्या को लेकर…’

चिराग पासवान बिहार में सभा को संबोधित करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए. वहीं, जाते-जाते पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने कई मुद्दों पर मीडिया से बातचीत की.

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) दिल्ली रवाना होने से पहले नाराजगी के सवाल पर जवाब दिया. रविवार को पटना एयरपोर्ट (Patna Airport) पर उन्होंने कहा कि यह सब चीज आप लोगों के माध्यम से ही सुनते आ रहे हैं. किस दिन नाराज हूं और किस दिन खुश हूं. मेरी चिंताएं और भी बड़ी है. मेरी चिंता बिहार को लेकर और बिहारी के लोगों की है. वहीं, गठबंधन पर उन्होंने कहा कि मुझे लगता है गठबंधन को लेकर, सीट शेयरिंग को लेकर, सीटों की संख्या को लेकर ,यह तमाम बातें बहुत जल्द साझा करेंगे. हम लोग की बातचीत ओवरऑल हो चुकी है और बहुत जल्द ही सब कुछ आप लोग को बता देंगे.

चिराग पासवान ने जेपी नड्डा से की थी मुलाकात

चिराग पासवान ने कहा कि मैंने बिहार की हालात और परिस्थितियों का जिक्र हमेशा बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट के माध्यम से किया है. हम बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में कैसे लेकर जाएं? उसकी चर्चा और चिंता हमने बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट के माध्यम से हमेशा की है और इस लक्ष्य के साथ हम लोग आगे बढ़ रहे हैं. वहीं, बिहार बीजेपी कोर कमेटी की बैठक से पहले गुरुवार को चिराग पासवान ने जेपी नड्डा के साथ गठबंधन पर अहम चर्चा की थी.

मुकेश सहनी भी दिल्ली रवाना

बता दें कि जेपी नड्डा से मिलने के मुकेश सहनी दिल्ली जा रहे हैं. बिहार में एनडीए का कुनबा लगातार बड़ा होता जा रहा है. ऐसे में यहां गठबंधन में सीटों का बंटवारा लगातार मुश्किल होते जा रहा है. वहीं, चाचा पशुपति हाजीपुर सीट छोड़ने को तैयार नहीं हैं और चिराग पासवान भी इस सीट पर दावा ठोक रहे हैं और अभी सीटों की संख्या पर भी फाइनल डील नहीं हुई है. ऐसे में एनडीए में सबको खुश करना मुश्किल होते दिख रहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *