सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

LAC पर फिर दिखी चीनी लड़ाकू विमानों की बेलगाम हरकतें, भारत को उकसाने की कोशिश

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

चीन भारत को उकसाने से बाज नहीं आ रहा है। LAC पर चीन ने फिर उकसावे वाली हरकत की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चीन के विमान LAC पर नो फ्लाई जोन में घुसे थे। चीन के लड़ाकू विमान 10 किमी अंदर तक घुसे थे। बताया जा रहा है की पूर्वी लद्दाख में चीनी लड़ाकू विमान देखे गए। चीन की हरकत को देखते हुए भारतीय वायुसेना भी अलर्ट पर है। कोर कमांडर स्तर की बातचीत होने के बाद भी चीनी लड़ाकू विमान पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के करीब से उड़ान भर रहे हैं। पिछले तीन-चार हफ्तों में ऐसा कई बार हो चुका है। चीनी विमानों की इस हरकत को सीमा पर भारतीय रक्षा प्रणाली की जासूसी के तौर पर देखा जा रहा है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि चीनी वायु सेना की ओर से हवाई गतिविधि का दुस्साहस पिछले महीने शुरू हुआ था। जून के अंतिम सप्ताह में चीनी विमान पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों के बहुत करीब आ गए थे। इसके बाद भारतीय वायु सेना ने इस पर ऐतराज जताया और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए पर्याप्त उपकरणों की तैनाती कर दी। आपको बता दें कि चीन द्वारा अप्रैल-मई 2020 में एलएसी पर यथास्थिति में बदलाव लाने की कोशिश के बाद से भारत सतर्क हो गया है। इसके बाद से ही भारत लद्दाख क्षेत्र में तेजी से अपना मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर करने में लगा हुआ है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *