सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

डर से बच्चों की निकली चीख, मची अफरातफरी… महाकुंभ में भड़की आग पर क्या बोले चश्मदीद?

3 मिनट पढ़ें
महाकुंभ में भड़की आग

डर से बच्चों की निकली चीख, मची अफरातफरी... महाकुंभ में भड़की आग पर क्या बोले चश्मदीद?

Advertisement

Maha Kumbh 2025 Fire: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले में रविवार (19 जनवरी, 2025) शाम को सेक्टर 19 कैंपसाइट इलाके में अचानक भीषण आग लग गई. दो से तीन गैस सिलेंडर फटने की भी बात सामने आई है. इस दौरान हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला और कई वीडियो भी सामने हैं, जो मंजर बयां कर रहे हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि टेंट में आग लगी हुई है और आग की लपटों के साथ धुआं ही धुआं उठ रहा है. इस बीच लोग इधर-उधर भागते हुए देखे गए और एक बच्ची पापा-पापा चिल्ला रही है. कोई कंबल लेकर भाग रहा है, कोई साइकिल लेकर. कल्पवासियों के टेंट के पास आग फैलने के खतरे के चलते लोगों ने जगह खाली कर दी. मौके से जले हुए सिलेंडर मिले हैं.

टेंटों से सामान निकालते दिखे लोग 

आग लगने की घटना के बाद आसपास के टेटों में रह रहे लोग अपना-अपना सामान बाहर निकालते हुए दिख रहे हैं. कोई अपना बिस्तर लेकर बाहर आते दिख रहा तो कोई गैस चूल्हा तो कोई साइकिल. लोग अपने-अपने बच्चों को टेंट में जाने से मना करते हुए भी दिखाई पड़ते हैं.

 

Advertisement

कई टेंट जलकर खाक

एबीपी न्यूज ने ग्राउंड जीरो पर पाया कि कई टेंट जलकर खाक हो गए. एक चश्मदीद ने कहा, “टेंट के अंदर जो भी सामान था वो सब जलकर राख हो गया. अचानक से आग लगी कुछ कहा नहीं जा सकता. मैं बाहर फोन पर बात कर रहा था कि अचानक से आग लग गई.”

घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा व्यवस्था के तहत पहले से ही घटनास्थल पर खड़ी कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया. एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर भागते हुए दिखे और आग बुझाने के लिए पानी वाले पाइप को मौके पर ले जाते दिखे. प्रयागराज जोन के एडीजी भानु भास्कर ने कहा, “महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 में दो-तीन सिलेंडर फट गए, जिससे शिविरों में भीषण आग लग गई. आग पर काबू पा लिया गया है. सभी लोग सुरक्षित हैं और कोई हताहत नहीं हुआ है.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *