सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

RJD के विधायकों में टूट की वजह चेतन आनंद ने ‘3PA’ को बताया, नाम लेकर लगाया गंभीर आरोप

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

RJD के विधायकों में टूट की वजह चेतन आनंद ने ‘3PA’ को बताया, नाम लेकर लगाया गंभीर आरोप

आरजेडी के विधायकों की टूट के बाद बिहार की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है. वहीं, इस पर बागी विधायक चेतन आनंद ने शुक्रवार की प्रतिक्रिया दी.

आरजेडी के विधायकों की टूटने पर बिहार की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है. इस पर शुक्रवार को आरजेडी के बागी विधायक चेतन आनंद (Chetan Anand) ने कहा कि तीन पीए की वजह से आरजेडी में मामला बिगड़ रहा है. संजय यादव, प्रीतम यादव और मनोज झा, जब तक यह लोग आरजेडी में हैं वह लोगों को तोड़ते रहेंगे. विधायक नाखुश रहेंगे और टूटते रहेंगे. जहां मान सम्मान नहीं होगा वहां से लोग निकलेंगे.

कई एक और विधायक टूटेंगे- चेतन आनंद

Advertisement

आरजेडी में और विधायकों की टूट के सवाल पर चेतन आनंद ने कहा कि कई एक और विधायक टूटेंगे. आरजेडी आलाकमान को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि वे अपने पीए को लगाम लगाए. बता दें कि बिहार के विपक्षी महागठबंधन के लिए बीजेपी ने नई मुसीबत खड़ी कर दी है. आज आरजेडी के एक और विधायक भारत बिंद ने पाला बदला और सत्ता पक्ष में जाकर बैठ गए. यह नाटकीय घटनाक्रम बिहार विधानसभा में भोजनावकाश के बाद हुआ. कार्यवाही शुरू होने पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की गाड़ी में आरजेडी के विधायक भारत बिंद विधानसभा पहुंचे.

महागठबंधन को मिल रहा है झटका

वहीं, 12 फरवरी को जब नीतीश कुमार ने विधानसभा में विश्वास मत पेश किया था तब आरजेडी के तीन विधायक सत्ता पक्ष की ओर आकर समर्थन किए थे. इसमें चेतन आनंद, नीलम देवी और प्रहलाद यादव शामिल थे. इसके बाद उसके बाद 27 फरवरी को आरजेडी की संगीता कुमारी ने पार्टी से अलग होने का निर्णय लिया. साथ ही कांग्रेस के सिद्धार्थ सौरव और मुरारी गौतम ने भी पार्टी को झटका दिया और एनडीए के संग हो गए. बता दें कि बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद तेजस्वी यादव ने खेला होने की बात कही थी, लेकिन बीजेपी ने खेल को ही बदल दिया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *