Home राज्यनामा चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बम की खबर, पुलिस ने बताया टिफिन और...

चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में बम की खबर, पुलिस ने बताया टिफिन और बोतल में क्‍या था?

0
148

चंडीगढ़ की जिला अदालत के परिसर में बम मिलने की खबर से शहर में अफरा-तफरी मच गई। खबर मिलते ही अदालत की बिल्डींग को खाली करवा दिया गया। वहीं बम स्क्वाड को भी तुरंत प्रभाव से बुलाया गया। बम मिलने की घटना को लेकर जब चंडीगढ़ SSP मनीषा चौधरी से पूछा गया तो उन्होंने कहा- चंडीगढ़ कंट्रोल रूम में सूचना मिली थी कि जिला अदालत और बस स्टैंड पर बम रखे हुए हैं। जिसके बाद तत्काल प्रभाव से जांच टीम ने अदालत को खाली करवाया। हमें यहां एक टिफिन और पानी की बोतल भी मिली है। BDS टीम ने पानी की बोतल और टिफिन को चेक किया, लेकिन अभी तक इसमें कुछ संदिग्ध नहीं मिला। आगे की जांच अभी भी जारी है।

गौरतलब है कि चंडीगढ़ पुलिस को एक धमकी भरा फोन आया था, जिसमें यह कहा गया था कि मैं सेक्टर 43 के कॉम्प्लेक्स को उड़ा दूंगा। चंडीगढ़ जिला अदालत परिसर में बम होने की सूचना देने वाला एक फोन आने के बाद पुलिस ने दोपहर में वहां तलाशी अभियान शुरू किया। वहीं चंडीगढ़ में पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी का भी बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा- ‘‘ हमें नियंत्रण कक्ष से सूचना मिली कि अदालत परिसर के अंदर बम हो सकता है। इलाके में भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है। बम स्क्वाड को भी इस बारे में जानकारी दे दी गई है। जिस नंबर से फोन किया गया था पुलिस उसके बारे में भी जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है।

एसएसपी मनीषा चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें इंफॉर्मेशन मिली थी जिसके आधार पर हमारी टीमें यहां पर पहुंची हैं हालांकि एक फ्लोर पर एक टिफ़िन और एक बोतल मिली है। उसको चेक किया जा रहा है। हालांकि हमने अपनी जांच में पाया है कि ऐसा कुछ नहीं है। लेकिन फिर भी आर्मी की टीम बुलाई गई है। एक फ्लोर पर जो टिफिन मिला है उसका नेचर क्या है यह सब आर्मी की टीम ही बता सकती हैं। इसलिए आर्मी की टीमों को बुलाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here