सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
रामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफा

Champions Trophy: भारत का चैंपियंस ट्रॉफी जीतना लगभग पक्का, ICC के फैसले से टीम इंडिया की बल्ले-बल्ले

2 मिनट पढ़ें
Champions Trophy

Champions Trophy: भारत का चैंपियंस ट्रॉफी जीतना लगभग पक्का, ICC के फैसले से टीम इंडिया की बल्ले-बल्ले

ICC Champions Trophy India Venue: ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस टूर्नामेंट में वे आठ टीम खेलेंगी, जो 2023 वनडे वर्ल्ड कप की पॉइंट्स टेबल में पहले 8 स्थानों पर रही थीं. यह टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च तक चलेगा और इस दौरान कुल 15 मैच खेले जाएंगे. भारतीय टीम की बात करें तो उसे पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के साथ ग्रुप में में रखा गया है. बताते चलें कि हाइब्रिड मॉडल के तहत टीम इंडिया के सारे मैच यूएई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे, जो भारतीय टीम के लिए बहुत अच्छी खबर है.

चूंकि भारत ने अपनी क्रिकेट टीम को सुरक्षा कारणों से चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया था. इसलिए कई सप्ताह तक चले वाद-विवाद के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) हाइब्रिड मॉडल के लिए मान गया था. हालांकि साथ में उसने यह भी शर्त रखी कि अगले 3 साल के भीतर भारत में होने वाले ICC इवेंट्स में पाकिस्तान के लिए भी हाइब्रिड मॉडल लागू होगा. खैर अब चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम के सारे मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होंगे.

दुबई में कभी नहीं हारा भारत

दुबई में मैच होना भारत के लिए अच्छी खबर इसलिए है क्योंकि यहां वनडे मैचों में टीम इंडिया को कभी हार नहीं मिली है. अब तक भारत इस मैदान पर 6 मैच खेला है, जिनमें से उसे 5 बार जीत मिली है और एक मुकाबला टाई रहा है. टीम इंडिया ने दुबई स्टेडियम में पहला मैच 2018 में हॉन्ग-कॉन्ग के खिलाफ खेला था. उसके बाद भारत ने ऐसी लय पकड़ी है कि उसे दुबई मैदान में एक भी हार नहीं मिली है.

भारतीय टीम ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 2 बार अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को भी रौंदा हुआ है. उसने 2 बार बांग्लादेश और एक बार हॉन्ग-कॉन्ग को हराया हुआ है। अफगानिस्तान के खिलाफ उसका मैच टाई रहा था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *