सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, खाई में गिरा सेना का ट्रक, 5 जवानों की मौत; कई घायल

2 मिनट पढ़ें
जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, खाई में गिरा सेना का ट्रक, 5 जवानों की मौत; कई घायल

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के बलनोई सेक्टर में मंगलवार (24 दिसंबर,2024) को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में सेना का एक वाहन 300 फीट गहरी खाई में जा गिरा. व्हाइट नाइट कॉर्पस की ओर से एक्स पर पोस्ट कर जानकारी देते हुए कहा गया है कि पुंछ सेक्टर में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में पांच सैनिकों की मौत हो गई है. व्हाइट नाइट कॉर्पस ने सैनिकों के निधन पर संवेदना व्यक्त की है. घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है और घायल कर्मियों का उपचार किया जा रहा है.

हादसे को लेकर पुलिस अधिकारियों ने कहा, “मंगलवार को लगभग शाम 17:40 बजे, 11 मराठा लाइट इन्फेंट्री का एक सेना वाहन, जो नीलम मुख्यालय से एलओसी के पास बलनोई घोरा पोस्ट की ओर जा रहा था. वह घोरा पोस्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया.” उन्होंने कहा कि वाहन लगभग 150 फीट गहरी खाई में गिर गया, जिससे चालक सहित 10 सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए. 11 मराठा लाइट इन्फेंट्री की एक त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT) और मनकोट से एक पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया.

 

इसके पहले भी कई हादसों में सेना के जवानों ने गंवाई जान

इसके पहले भी ऐसे कई सेना के वाहनों के एक्सीडेंट की खबरें सामने आई है. साल 2023 में 29 अप्रैल को रजौरी में सेना की एंबुलेंस 200 फीट गहरी खाई में गिरी थी, जिसमें दो जवानों की मौत हुई थी. साल 2023 में 19 अगस्त के दिन सेना की एक गाड़ी 60 फीट खाई में गिरी थी, जिसमें 9 जवानों की मौत हो गई थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *