सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

अरविंद केजरीवाल का आरोप, ‘मेरी विधानसभा में वोट खरीदने का काम शुरू, 1000 रुपये दे रहे’

2 मिनट पढ़ें
अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल का आरोप, 'मेरी विधानसभा में वोट खरीदने का काम शुरू, 1000 रुपये दे रहे'

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने विरोधियों पर गंभीर आरोप लगाया है. पूर्व सीएम का दावा है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में वोट के बदले कैश दिया जा रहा है.

अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “इन लोगों ने मेरी विधान सभा में अभी से वोट खरीदने का काम शुरू कर दिया. खुलेआम 1000 रुपए प्रति वोट कैश दे रहे हैं.” केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे.

 

 

दरअसल, अरविंद केजरीवाल विधानसभा चुनाव से पहले अपने विरोधियों खासतौर से बीजेपी पर वोट काटने का आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने दावा किया आम आदमी पार्टी के मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से काटा जा रहा है.

वोट कटवाने के लिए दी एप्लीकेशन
इस महीने की शुरुआत में अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर आरोप लगाया था कि बीजेपी एक विधानसभा से 6 फीसदी वोट कटवाना चाहती है. उन्होंने कहा, ”बीजेपी दिल्ली में बड़े पैमाने पर वोट कटवाने के लिए चुनाव आयोग में आवेदन दे रही है. हर एप्लिकेशन पर बीजेपी के पदाधिकारी के साइन हैं. बीजेपी ने अपने लेटर हेड पर वोट कटवाने की एप्लिकेशन दी है.”

पूर्व सीएम ने आगे कहा, “शाहदरा विधानसभा के लिए दी गई इन एप्लिकेशन में कहा गया है 11018 लोग या तो शिफ्ट हो गए हैं या मर गए हैं. इन सबकी जांच करना तो मुश्किल है लेकिन हमने रैंडम हमने 500 की जांच की तो 372 लोग ऐसे मिले जो वहां रह रहे हैं.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *