सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Chamba Accident हिमाचल में बड़ा हादसा, गुजरात के 6 पर्यटकों की मौत से मचा हड़कंप

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Chamba Accident हिमाचल में बड़ा हादसा, गुजरात के 6 पर्यटकों की मौत से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में गुजरात से आए पर्यटकों की गाड़ी गहरी खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद इलाके में दहशत और मातम का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक पर्यटक चंबा के ककीरा इलाके से गुजर रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी मोड़ पर वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। राहत-बचाव टीम ने ग्रामीणों की मदद से खाई में उतरकर घायलों और शवों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में तेज रफ्तार हादसे की वजह मानी जा रही है। हालांकि मामले की जांच जारी है। प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को सूचना दे दी है।

Advertisement

हादसे के बाद प्रशासन ने पहाड़ी इलाकों में सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है।

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *