सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माMCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमान

महिला सांसद की चेन स्नॅचिंग नें खोली ट्रिपल इंजन सरकार की कानून व्यवस्था की पोल : भीष्म शर्मा

3 मिनट पढ़ें
भीष्म शर्मा

महिला सांसद की चेन स्नॅचिंग नें खोली ट्रिपल इंजन सरकार की कानून व्यवस्था की पोल : भीष्म शर्मा

Advertisement

महिला सांसद की चेन स्नॅचिंग नें खोली ट्रिपल इंजन सरकार की कानून व्यवस्था की पोल : भीष्म शर्मा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली के अति विशिष्ठ ईलाके में महिला सांसद के गले से चेन झपटने के मामले नें दिल्ली की कानून व्यवस्था की पोल खोल करके रख दी है | यह कहना है कांग्रेस के पूर्व विधायक भीष्म शर्मा का | भीष्म शर्मा कहते हैं दिल्ली में अपराध दर कम होने का नाम नहीं ले रही महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध भी तेजी के साथ बढ़ रहे हैं |

ट्रिपल इंजन की सरकार की लचर व्यवस्था के चलते अपराधियों के हौंसले बुलंद है वे वारदात को अंजाम दे बड़ी आसानी से फरार हो जाते हैं और पुलिस लकीर ही पीटती रह जाती है | भीष्म शर्मा कहते हैं यह आलम तो तब है जब गत दिनों सुप्रीम कोर्ट नें भी दिल्ली की कानून व्यवस्था पर तल्ख टिप्पणी की थी | सर्वोच्च न्यायालय का दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था को दुरस्त करने में हस्तक्षेप करना सरकार की विश्वसनीयता और पुलिस पर नियंत्रण होने पर प्रश्न चिन्ह लगाता है। केन्द्र में पिछले एक दशक से भी अधिक समय से भाजपा की सरकार है और गृहमंत्रालय के नियंत्रण में कानून व्यवस्था हमेशा लचर साबित हुई है। नई दिल्ली जैसे अति महत्वपूर्ण क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का यह आलम है कि बदमाश महिला सांसद के गले से चेन झपट ले जाते हैं और वहां पुलिस की कोई व्यवस्था नहीं है |

Advertisement

जब सांसद भी सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का तो भगवान ही मालिक है | बढ़ते अपराधों के चलते राजधानी अपराधिक राजधानी भी बन चुकी है। दिल्ली में बढ़ते अपराधों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा चिंता जताने पर क्या दिल्ली के हालात बदलेंगे, क्योंकि गृहमंत्रालय और दिल्ली सरकार के पुलिस पर ढुलमुल नियंत्रण की कार्यशैली कुछ बदलाव संभव दिखाई नही देता। भीष्म शर्मा कहते हैं पिछले 6 महीनों में ढाई सौ से अधिक हत्याएं होना अत्यंत चिंतनीय है, जबकि इसी दौरान हत्या के प्रयास, लूटपाट, झपटमारी और मामले सैंधमारी के मामले भी बड़ी संख्दया में सामने आये हैं ।

अपराधियों पर पुलिस का कोई नियंत्रण नही है, दिल्ली में हर दिन खुलेआम गोलीबारी हो रही है | भीष्म शर्मा कहते हैं बलात्कार, यौन अपराधों, छेड़छाड़ के बढ़ते अपराध के कारण राजधानी महिलाओं और बच्चों के लिए असुरक्षित बन चुकी है और ट्रिपल इंजन की सरकार अपराध दर नियंत्रित करने में लगातार विफल साबित हो रही है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *