सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

मुरादाबाद के एक घर में सामूहिक नमाज पढ़ने पर 26 लोगों पर दर्ज हुई FIR

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के कांठ थाना क्षेत्र में एक बार फिर माहौल को खराब करने का प्रयास किया गया। दूल्हेपुर गांव में दो संप्रदायों के बीच पूर्व में हुए फैसले को तोड़कर सामूहिक रूप से नमाज पढ़ी गई। इस मामले में 16 के खिलाफ नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ छजलैट पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल, मुरादाबाद के थाना छजलैट के गांव दुल्हेपुर में बिना मस्जिद-मदरसे के एक घर में सामूहिक नमाज पढ़ने का एक वीडियो सामने आया है। मुस्लिम लोगों ने वीडियो को स्वीकार किया है लेकिन वीडियो को 3 जून की नमाज का बताया है। उसके बाद कोई नमाज सामूहिक रूप से गांव में नहीं हुई। जबकि हिन्दू पक्ष का कहना है कि नमाज का ये वीडियो 3 जून का है लेकिन अभी भी सामूहिक रूप से नमाज जारी है। इसीलिए पुलिस में शिकायत की गई। गांव में रहने वाले हिन्दू पक्ष के लोगों का कहना है कि गांव में कोई मस्जिद या मदरसा नहीं है और न ही गांव में कोई मंदिर है हम लोग एक किलोमीटर दूर दूसरे गांव में पूजा करने जाते हैं। कुछ दिनों तक तो सामूहिक रूप से नमाज नहीं पढ़ी गई लेकिन फिर से समझौते का उल्लंघन करके जगह बदलकर शुरू कर दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। आरोप सही पाए गए। इसी आधार पर पुलिस ने वाहिद, अनवार, मुस्तकीम, सईद, जाकिर, अलीशेर, रमजानी, मुस्लिम, मोहम्मद अली, ईदा, हाकामली, हनीफ, शौकीन, सलीम, नूरा, असलम समेत 17 नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सीओ कांठ सलोनी अग्रवाल ने मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की। कहा कि मामले की जांच की जा रही है। माहौल बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।

 

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *