सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

विमान एयर फ़ोर्स के बेड़े में सी-295 परिवहन शामिल, हिंडन एयरबेस रक्षा मंत्री राजनाथ ने पूजा पाठ कर किया शामिल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

सी-295 परिवहन विमान एयर फ़ोर्स के बेड़े में शामिल, हिंडन एयरबेस रक्षा मंत्री राजनाथ ने पूजा पाठ कर किया शामिल

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हिंडन एयरबेस पर भारतीय वायुसेना को पहला सी-295 MW ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट सौंप दिया है.

उत्तर प्रदेश के हिंडन गाजियाबाद में आज (25 सितंबर) भारत की स्वदेशी ड्रोन शक्ति का प्रदर्शन हो रहा है. एयर फोर्स के साथ मिलकर भारतीय ड्रोन संघ ने ‘भारत ड्रोन शक्ति-2023’ का आयोजन किया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत ड्रोन शक्ति-2023 प्रदर्शनी का उद्घाटन कर दिया है.

कार्यक्रम में एयर फोर्स चीफ वीआर चौधरी ने भी शिरकत की है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने औपचारिक रूप से सी-295 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट को भारतीय वायुसेवा में शामिल कर दिया है. इससे मेक इन इंडिया पहला को बढ़ावा मिलेगा. न्यूज़ एजेंसी ANI ने इसका वीडियो जारी किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि राजनाथ सिंह वैदिक रीति रिवाज़ से पुरोहितों के मंत्र के साथ मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाते हैं और रक्षासूत्र भी बांधते हैं.

भारतीय वायुसेना का पहला सी-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट बीते बुधवार (20 सितंबर) को ही भारत पहुंचा है. यह विमान गुजरात में वडोदरा के वायुसेना स्टेशन पर उतरा था. यूरोपियन कंपनी एयरबस डिफेंस एंड स्पेस से भारतीय वायुसेना के लिए सी-295 ट्रांसपोर्ट विमान खरीदा गया है. विमान की डिलीवरी भारतीय वायुसेना को स्पेन में दी गई. इसके लिए भारतीय वायुसेना के एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी स्पेन गए थे.

Advertisement

इन विभागों की होगी भागीदारी

भारत ड्रोन शक्ति-2023 प्रदर्शनी में 75 से ज्यादा स्टार्टअप और कॉर्पोरेट की भागीदारी होगी. इसमें केंद्र सरकार, राज्य विभागों, सार्वजनिक-निजी उद्योग, सशस्त्र बलों, अर्ध सैनिक बलों और विदेशी प्रतिनिधियों सहित लगभग 5 हजार लोगों के जुटने की उम्मीद है.

आपको बता दें कि हाल ही में कश्मीर के अनंतनाग में सेना ने आतंकियों को घेरकर ढेर किया था. इंडियन आर्मी से बचने के लिए आतंकी पहाड़ों की गुफाओं में छिपे हुए थे. ढूंढने और मार गिराने के लिए भारतीय सेना ने टोही ड्रोन की मदद ली थी. ड्रोन से ही पूरे ऑपरेशन की निगरानी की गई थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *