देवेन्द्र यादव को अध्यक्ष बना पिछड़े वर्ग को साधने का बड़ा दावं खेला कांग्रेस नें

0
500
देवेन्द्र यादव को अध्यक्ष बना पिछड़े वर्ग को साधने का बड़ा दावं खेला कांग्रेस नें
देवेन्द्र यादव को अध्यक्ष बना पिछड़े वर्ग को साधने का बड़ा दावं खेला कांग्रेस नें

देवेन्द्र यादव को अध्यक्ष बना पिछड़े वर्ग को साधने का बड़ा दावं खेला कांग्रेस नें

जमीन से जुड़े युवा नेता को कमान सौंप दिया बड़ा संदेश

– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली ,अरविन्दर सिंह लवली के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिए गए इस्तीफे के बाद खाली हुए पद पर पूर्व विधायक देवेंद्र यादव को अध्यक्ष बना कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के दौरान ओं.बी.सी.वोट बैंक साधने का बड़ा दावं खेला है | देवेन्द्र यादव खुद पार्टी हाईकमान की पसंद का नाम माना जाता है | जहां तक दिल्ली की सियासत का सवाल है उनकी नजदीकियां कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन से किसी से छिपी नहीं है | देवेन्द्र यादव उत्तर पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के तहत बादली विधानसभा से दो बार विधायक रहे हैं जब ये पहली बार विधायक बने थे तो दिल्ली में इनकी जीत का अन्तराल सबसे ज्यादा था | स्व.शीला दीक्षित भी इन्हें बहुत महत्व देती थी |

शीला दीक्षित के साथ पार्टी नें इन्हें कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाया था | देवेन्द्र यादव फ़िलहाल पंजाब के प्रभारी भी है और यह प्रभार अभी जारी भी रहेगा ,पार्टी नें इनकी नियुक्ति के बाद यह फरमान जारी भी किया है | इससे पूर्व देवेन्द्र उत्तराखंड तथा राजस्थान में भी पार्टी के प्रभारी व सह-प्रभारी रह चुके हैं | देवेन्द्र नें बातचीत में बताया वे सभी को साथ लेकर चलेंगें और पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगें | कांग्रेस नेतृत्व द्वारा देवेन्द्र यादव को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में काफी उत्साह है। उनको प्रदेश कांग्रेस की कमान देने के बाद दिल्ली में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रचार अभियान को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा।

प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता आगे बढ़कर चुनाव अभियान में हिस्सा लेने के लिए उत्साहित है। देवेन्द्र यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, संगठन महासचिव के.सी वेणुगोपाल, महासचिव दिल्ली प्रभारी श्री दीपक बावरिया द्वारा उन्हें दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने पर सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व द्वारा मुझे ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में जिम्मेदारी दी गई है मैं दिल्ली के समस्त नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अपनी जिम्मेदारी को निभाऊंगा तथा पूरी ताकत के साथ दिल्ली में कांग्रेस संगठन मजबूत करने व लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों की जीत दर्ज कराऐंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here