सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माMCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमान

सोनिया गांधी के संसदीय दल का नेता चुनने से मिलेगा  पार्टी को उनके अनुभव का लाभ : आदेश भारद्वाज

3 मिनट पढ़ें
सोनिया गांधी के संसदीय दल का नेता चुनने से मिलेगा  पार्टी को उनके अनुभव का लाभ : आदेश भारद्वाज

सोनिया गांधी के संसदीय दल का नेता चुनने से मिलेगा  पार्टी को उनके अनुभव का लाभ : आदेश भारद्वाज

Advertisement

सोनिया गांधी के संसदीय दल का नेता चुनने से मिलेगा  पार्टी को उनके अनुभव का लाभ : आदेश भारद्वाज

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष का प्रस्ताव पास किया गया। हालांकि राहुल गांधी ने इस पद को अभी स्वीकार नहीं किया है और कुछ समय मांगा है। वहीं शाम को कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोनिया गांधी के नाम का प्रस्ताव रखा जिसको सभी सांसदों द्वारा एक ध्वनिमत से संसदीय दल का नेता चुनने का प्रस्ताव मान लिया गया। अपनी प्रतिक्रिया देते हुए करावल नगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष आदेश भारद्वाज ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सोनिया गांधी के  संसदीय दल की नेता चुने जाने से पार्टी को उनके अनुभव और दूरदर्शिता का फायदा मिलेगा।

Advertisement

जो सभी नेताओं सहित तमाम कार्यकर्ताओ को एकसूत्रता में पिरोने का कार्य भी करेगा।  आदेश भारद्वाज ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष की भूमिका राहुल गांधी  के अलावा कोई और उतने जोरदार तरीके से नही निभा सकता क्योंकि पिछले 10 सालो को अगर देखा जाए तो केवल राहुल गांधी  ही एकमात्र ऐसे नेता है जो प्रधानमंत्री मोदी की आंखों में आंखे डालकर बात कर सकते हैं। जिस तरह से लोकतंत्र को कुचला जा रहा था, और भाजपा के लोग जिस संविधान को बदलने की बात कर रहे थे। उनके मुकाबले में राहुल गांधी जी ही थे कि उन्होंने संविधान को बचाने का बीड़ा उठाया और उसका नतीजा यह रहा कि आज भाजपा के लोग संविधान के सामने नतमस्तक हो रहे हैं। यही नहीं उन्होंने आम जनता के प्रत्येक मुद्दे को सड़क से लेकर संसद तक उठाया है। फिर वो चाहे महंगाई का मुद्दा हो, सेना पर जबरन थोपी जा रही अग्निवीर योजना हो, रोजगार का मुद्दा हो, महिला सुरक्षा से जुड़े ज्वलंत मुद्दे हों, व्यापारी वर्ग को बर्बाद कर देने की प्रक्रिया हो, या फिर आकरण नोटबंदी हो, अनियोजित तालाबंदी हो, आम लोगो के मुकाबले अडानी अंबानी जैसे पूंजीपतियों को लाखो करोड़ो रुपए का कर्जा माफ करने की प्रक्रिया हो। हर मुद्दे पर जितनी मुखरता राहुल जी ने दिखाई है उसको देखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता चाहता है कि राहुल गांधी  इस भूमिका को निभाए जो हमारे हर कार्यकर्ता में एक नए जोश का संचार करेगा और कांग्रेस को एक नई दिशा दिखाने का भी कार्य करेगा |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *