सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर चला योगी सरकार का बुलडोजर

2 मिनट पढ़ें

लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर बुधवार दोपहर को एक बार फिर बुलडोजर गरजा। नगर निगम की टीम ने सपा कार्यालय के बाहर अवैध निर्माण को हटा दिया है। अचानक हुई कार्रवाई से हड़कंप मच गया। बुलडोजर एक्शन को लेकर नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि पिछले 4 महीने से दुकानों को हटाने का नोटिस जारी किया गया था। मगर इन लोगों ने नहीं सुनी। इसके बाद जुर्माने की नोटिस भी दी गई थी, मगर फिर भी लोगों ने कब्जा नहीं छोड़ा। इसके बाद आज इन अवैध कब्जों पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है। दरअसल, सपा दफ्तर के सामने कई सालों से राजनीतिक पार्टियों के झंडे- स्टिकर और बैनर की दुकानें लगी हुई थीं। अब नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद दुकानदारों में भी रोष देखने को मिल रहा है। नगर निगम के इस बुलडोजर एक्शन के विरोध में तो एक महिला दुकानदार ने अपना सिर मुंडवा लिया और कहा कि जब तक उसे न्याय नहीं मिलेगा तब तक वह अपने बाल नहीं रखेगी। दुकानदारों का कहना है कि नगर निगम ने पैसे जमाकर दुकानों को आवंटित कराने की बात कही थी। इसके बाद भी अचानक कार्रवाई कर दी गई है। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि सीएम योगी ने गरीबों की दुकानों पर इस तरह से बुलडोजर नहीं चलाने की बात कही थी, इसके बाद भी अधिकारी नहीं मान रहे हैं। हम लोगों की रोजी रोटी इसी से चलती थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *