सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सीएम योगी के खिलाफ विवादित बयान देने वाले सपा विधायक के पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर

2 मिनट पढ़ें
सीएम योगी के खिलाफ विवादित बयान देने वाले सपा विधायक के पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर

सीएम योगी के खिलाफ विवादित बयान देने वाले सपा विधायक के पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर

Advertisement

सीएम योगी के खिलाफ विवादित बयान देने वाले सपा विधायक के पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के विरुद्ध भड़काऊ बयान देने पर सपा विधायक शहजिल इस्लाम निशाने पर आ गए हैं। आज बरेली विकास प्राधिकरण ने उनके सीबीगंज स्थित पेट्रोल पंप पर कार्रवाई कर दी। बिना नक्‍शा पास कराए बनाए गए पेट्रोल पंप पर बीडीए का बुलडोजर चला। सिर्फ मशीनें ही छोड़ी गई हैं। इस दौरान सुरक्षा व्‍यवस्‍था के लिए बड़ी संख्‍या में फोर्स तैनात रही। पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान भी मुस्‍तैदी से डटे रहे।

अफसरों को जमीन सीलिंग की होने की भी जानकारी मिली है

अफसरों को जमीन सीलिंग की होने की भी जानकारी मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है। बता दें कि दो अप्रैल को एक कार्यक्रम के दौरान भोजीपुरा से सपा विधायक शहजिल इस्लाम नेे भड़काने वाला भाषण दिया था। सपा विधायक ने कहा था कि पिछले कार्यकाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में हम लोगों से गलत व्यवहार किया। हमारी संख्‍या कम थी लेकिन, इस बार मजबूत विपक्ष है। उनकी आवाज निकलेगी तो हमारी बंदूकों से गोली चलेगी।

Advertisement

इस भाषण के बाद सपा विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था

इस भाषण के बाद सपा विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। साथ ही पुलिस ने सपा जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार सक्सेना के विरुद्ध भी बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी अनुज वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *