सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Bulandshahr Bus Fire: हाथरस जा रही बस में भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Bulandshahr Bus Fire: हाथरस जा रही बस में भीषण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में शनिवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली से हाथरस जा रही एक निजी बस में अचानक आग लग गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना एनएच-34 पर खुरजा देहात थाना क्षेत्र के पास रात करीब 9:15 बजे हुई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह लपटों से घिर गई। हालांकि दमकल विभाग की तत्परता से सभी यात्रियों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि आग बस के इंजन में शॉर्ट सर्किट या ओवरहीटिंग के कारण लगी हो सकती है। कुछ यात्रियों ने बताया कि बस में सफर के दौरान अजीब सी आवाजें आ रही थीं, जो गाड़ी के ज़्यादा गर्म होने का संकेत दे रही थीं, लेकिन ड्राइवर ने इसे नज़रअंदाज़ कर दिया।

Advertisement

बस में सवार सुमित कुमार नामक यात्री ने बताया कि वह दादरी से फर्रुखाबाद जा रहा था, तभी अचानक धुआं उठने लगा। कुछ यात्रियों ने शीशे तोड़कर बाहर कूदना शुरू किया। बच्चों और महिलाओं को पहले बाहर निकाला गया, उसके बाद बाकी लोग उतरे। भगदड़ के कारण कई लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े, जिससे कुछ बच्चों को हल्की चोटें आईं।

यात्रियों का सारा सामान बस के अंदर ही जल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में लगभग 70 से 80 यात्री सवार थे।
गंभीर सवाल यह भी है कि यह बस बिना फिटनेस के नेशनल हाईवे पर दौड़ रही थी, जिससे आरटीओ विभाग की लापरवाही खुलकर सामने आई है। ऐसे में यह हादसा यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। फिलहाल पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त जांच शुरू कर दी है। बस ड्राइवर से भी पूछताछ की जा रही है कि चेतावनी संकेतों के बावजूद उसने वाहन क्यों नहीं रोका।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *