Home राज्यनामा आजाद मार्केट में ढही 4 मंजिला इमारत में अबतक 4 की मौत

आजाद मार्केट में ढही 4 मंजिला इमारत में अबतक 4 की मौत

0
271

दिल्ली की नामी आजाद मार्केट में आज सुबह हुए हादसे में एक चार मंजिला निर्माणाधीन इमारत भरभराकर ढह गई। सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुए इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जबकि कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। इमारत ढहने से हुए घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में अब तक किसी की जान जाने की पुष्टि नहीं हुई है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे के हुए हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची दिल्ली दमकल विभाग की टीम ने राहत और बचाव का कार्य शुरू कर दिया। इमारत ढहने के बाद चपेट में आए चार मजदूरों को निकाला गया है, जबकि कुछ लोग अब भी दबे हुए हैं। इन्हें निकालने की कवायद जारी है।जानकारी के अनुसार, पुरानी दिल्ली में बाड़ा हिंदूराव थाना अंतर्गत आजाद मार्केट के शीशमहल इलाके में निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत गिर गई। करीब एक महीने से इस इमारत का निर्माण कार्य जारी था। इस इमारत के गिरने से आस पास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here