सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

LoC के पास पहुंचा पाकिस्तानी बच्चा तो BSF ने दिखाई दरियादिली

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अनजाने में पहुंचे तीन वर्षीय पाकिस्तानी बच्चे को बीएसएफ जवानों ने उसके परिवार को सौंप दिया है। अधिकारियों ने आज इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। बताया की ये घटना कल शाम करीब सात बजे राज्य के फिरोजपुर सेक्टर की है, जब बीएसएफ के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बाड़ के पास एक छोटे बच्चे को रोते हुए देखा। बीएसएफ के बयान में कहा गया है कि बच्चा कुछ भी बताने करने में असमर्थ था और उसे बीएसएफ की सुरक्षित हिरासत में रखा गया था। बच्चा रो रहा था और ”पापा, पापा” कह रहा था, जिसके बाद बीएसएफ के फील्ड कमांडर ने पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ तत्काल फ्लैग मीटिंग करने की पेशकश की, ताकि बच्चे को वापस सौंपा जा सके। क्योकि ये अनजाने में क्रॉसिंग का मामला था, बीएसएफ ने रात करीब 9:45 बजे पाक रेंजर्स से संपर्क किया। इसके बाद बच्चे को सद्भावना और मानवीय आधार पर पाक रेंजर्स को सौंप दिया गया। अनजाने में सीमा पार करने वालों से निपटने के लिए सीमा सुरक्षा बल हमेशा मानवीय रुख अपनाता है। वहीं, भारत ने पाकिस्तान से उसकी हिरासत में रखे गए 536 भारतीय मछुआरों और तीन अन्य कैदियों को रिहा करने को कहा है जिन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली है और उनकी नागरिकता की पुष्टि हो गई है। विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, पाकिस्तान से उनके 105 मछुआरों और 20 अन्य कैदियों को तत्काल राजनयिक पहुंच उपलब्ध कराने को कहा है, जो पाकिस्तान की हिरासत में हैं और समझा जाता है कि वे भारतीय हैं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *