सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

Parineeti-Raghav को बॉलीवुड सितारों ने खास अंदाज में दी बधाई, दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने लिखी दिल छू लेने वाली पोस्ट

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

न्यूली वेड कपल Parineeti-Raghav को बॉलीवुड सितारों ने खास अंदाज में दी बधाई, दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने लिखी दिल छू लेने वाली पोस्ट

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को बॉलीवुड सेलेब्स के साथ-साथ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी दी शादी की ढेर सारी बधाईयां.

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा जन्मों-जन्मों के एक दूजे के हो चुके हैं. बीते दिन 24 सितंबर को कपल ने उदयपुर में बड़े धूमधाम से शादी रचाई. ऐसे में हर तरफ राघव और परिणीति की शादी की चर्चा जोरों-शोरों से हो रही है.

सेलेब्स दे रहे हैं बधाईयां

वहीं कपल अब इस ड्रीमी वेडिंग की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. इस पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी इस नए जोड़े को शादी की बधाईयां दे रहे हैं.

इस पोस्ट पर सबसे पहला कमेंट परिणीति की बड़ी बहन ग्लोबल एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा का आया है. उन्होंने लिखा कि ‘मेरा आशीर्वाद हमेशा आपके साथ है.’ वहीं अनुष्का शर्मा, वरुण धवन, मलाइका अरोड़ा सहित कई सारे सेलेब्स ने कपल को शादी की बधाईयां दे रहे हैं. वहीं साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने भी इस खूबसूरत जोड़े को शादी की शुभकामनाएं दी हैं.

Advertisement

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से भी दी ढेर सारी बधाईयां दी

बॉलीवुड के साथ-साथ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से भी नए नवेले जोड़े को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने अपने ट्वविटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘यूं ही हंसते-मुस्कुराते रहो. हर हाल में खुशहाल रहो. राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को शादी की ढेरों मुबारकबाद.’

इस दिन होगी रिसेप्शन पार्टी

बता दें कि शादी के बाद अब परिणीति और राघव दिल्ली के लिए आज 25 सितंबर को उदयपुर से रवाना होंगे. वहीं न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक,दिल्ली और मुंबई दोनों जगहों पर राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा रिसेप्शन पार्टी देंगे. दिल्ली के रिसेप्शन में राजनितिक जगत से जुड़े कई दिग्गज नेता शामिल होंगे, तो वहीं मुंबई वाली पार्टी मे बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा देखने को मिलेगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *