Home राज्यनामा ब्रह्मपुत्र नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा, 50 से ज्यादा लोग...

ब्रह्मपुत्र नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा, 50 से ज्यादा लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

0
199

असम के धुबरी जिले में आज ब्रह्मपुत्र नदी में एक नाव के पलट जाने से कम से कम दस लोग लापता हैं। 29 यात्री देशी नाव पर सवार थे। यह नाव भशानी की ओर जा रही थी तभी धुबरी शहर से लगभग 3 किमी दूर अदाबारी में एक पुल की चौकी से टकरा गई। नाव पलट जाने से उसमें सवार एक सरकारी अधिकारी और स्कूली छात्र तथा कई अन्य लोग लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। स्थानीय लोगों का दावा है कि नाव में लगभग सौ यात्री सवार थे और उस पर 10 मोटर साइकिल लादी गई थी। एक अधिकारी ने बताया कि नाव भाषानी जा रही थी और वह धुबरी से लगभग तीन किलोमीटर दूर अडबरी में एक पुल के खंबे से जा टकराई और पलट गई। अधिकारी ने कहा कि अब तक 15 लोगों को बचाया जा सका है। उन्होंने कहा कि नौका पर कई स्कूली बच्चे भी सवार थे और अब तक किसी का पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के अनुसार, इस नाव में सवार होकर टीम एक निर्माणाधीन पुल के पास कटाव की जांच के लिए ले जाया जा रहा था, तभी यह नाव नदी में पलट गई और हादसा हो गया, जिसमें एक अधिकारी सहित कम से कम सात लोग लापता हो गए हैं। तो वहीं, नाव हादसे के बारे में असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया, ”असम के धुबरी ज़िले में ब्रह्मपुत्र नदी में एक देश निर्मित नाव पलट गई। नाव में लगभग 50 लोग सवार थे। खोज और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू कर दिया है।” बताया गया है कि नाव पलटने से नदी में गिरे दर्जनों लोगों में से सिर्फ 10 लोगों को बाहर निकाला जा सका है. लेकिन लेकिन राजस्व अधिकारी संजु दास सहित दर्जनों लोगों का कोई सुराग अबतक नहीं मिला है. नदी का बहाव काफी तेज़ है जिससे यहां गोताखोरों को भेजना खतरे से खाली नहीं है. धुबरी के उपायुक्त अंबामुथन ने बताया कि हादसे के बाद कुछ लोग तैरकर किनारे आ गए, जबकि लापता लोगों की तलाश युद्धस्तर पर जारी है। उम्मीद है संजू दास समेत सभी को जल्द बचा लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here