Home Breaking News सीवान में दो भाइयों में खूनी संघर्ष, मां और पुत्र की हत्या,...

सीवान में दो भाइयों में खूनी संघर्ष, मां और पुत्र की हत्या, पिता घायल, दिल दहला देने वाली हुई वारदात

0
186

सीवान में दो भाइयों में खूनी संघर्ष, मां और पुत्र की हत्या, पिता घायल, दिल दहला देने वाली हुई वारदात

मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान बलेथा बाजार निवासी शिवनाथ शाह की पत्नी सुशीला देवी व 30 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार गुप्ता के रूप में हुई है.

सीवान में गुरुवार को जमीन विवाद में खूनी संघर्ष हुआ है. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है. घटना सीवान जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलेथा बाजार का है. जहां भूमि विवाद को लेकर दो भाइयों में खूनी संघर्ष हो गया. जिसमें मां और पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकी वृद्ध पिता गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल अवस्था में वृद्ध पिता को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल से दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची. मृतक की पहचान बलेथा बाजार निवासी शिवनाथ शाह की पत्नी सुशीला देवी व 30 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार गुप्ता के रूप में हुई है. जबकि घायल पिता की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

मृतक के परिजन ने बताई पूरी वारदात

घटना के संबंध में मृत महिला की पुत्री सुभावती देवी ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब 4:00 बजे के आस पास उसका भाई सूरज कुमार टेंट का सामान रख रहा था. जिसमें एक पाइप नीचे गिर गया. तभी आरोपी भाई अवधेश शाह और आलोक कुमार अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर लाठी डंडे से हमला कर दिया. दोनों आरोपियों ने मिलकर चाकू से उसके भाई के गर्दन पर वार कर दिया. जिससे उसका भाई लहूलुहान अवस्था में गिर गया. बीच बचाव करने पहुंची उसकी मां को भी चाकू से हमला कर दिया. मां और भाई दोनो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

जबकि उसके पिता को आरोपियों ने पीछे से चाकू घोंप दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. आरोपियों से वर्षों से जमीन का विवाद चला आ रहा है. जो कि मामला कोर्ट में है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here