सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

बाबरपुर विधानसभा में भाजपा की डगर हुई मुश्किल

3 मिनट पढ़ें
बाबरपुर विधानसभा में भाजपा की डगर हुई मुश्किल

बाबरपुर विधानसभा में भाजपा की डगर हुई मुश्किल

Advertisement

बाबरपुर विधानसभा में भाजपा की डगर हुई मुश्किल

* चार वार्डों में से तीन में हुई जबरदस्त हार

* कर्दम पुरी वार्ड से ही मिली जीत

– अश्वनी भारद्वाज –

Advertisement

नई दिल्ली ,आज से करीब एक दशक पहले तक भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माने जाने वाली बाबरपुर विधानसभा सीट भाजपा से कोसों दूर जाती दिख रही है | इस सीट से पिछले दो टर्न से आम आदमी पार्टी के प्रदेश सयोंजक दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय विधायक हैं जबकि नगर निगम में कर्दम पुरी वार्ड से
मुकेश बंसल तथा सुभाष मौहल्ला से मनीषा पूनिया भाजपा से पार्षद हैं तो कबीर नगर वार्ड पर कांग्रेस के हाजी जरीफ का कब्जा है वहीं गोरख पार्क वार्ड से आम आदमी पार्टी की प्रियंका सक्सेना पार्षद है | नरेश गौड़ इस विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधानसभा का चुनाव भाजपा की तरफ से जीत चुके हैं |

कांग्रेस की ओर से भी एक बार विनय शर्मा यहाँ से चुनाव जीत चुके है | पिछले लोक सभा चुनाव में जहां स्व.शीला दीक्षित मामूली अन्तराल से भाजपा से पिछड़ गई थी वहीं इस चुनाव में गठ्बन्धन प्रत्याशी कन्हैया कुमार नें करीब सोलह हजार से मनोज तिवारी को शिकस्त दी है | मनोज तिवारी को जहां 59 हजार 132 ( 43.35 ) फीसदी वोट मिले हैं वहीं गठ्बन्धन प्रत्याशी कन्हैया कुमार 75 हजार 47 ( 55.02 ) वोट लेने में कामयाब रहे इस तरह भाजपा इस विधानसभा से करीब 16 हजार वोटो से पिछड़ गई | भाजपा केवल कर्दम पुरी वार्ड से जीतने में कामयाब रही भाजपा यहाँ से 12 हजार 437 वोटो से जीतने में कामयाब रही |

मुकेश बंसल यहाँ से निगम पार्षद है | बाकी तीन वार्ड कबीर नगर से 17 हजार 886 से ,गोरख पार्क वार्ड से सात हजार 106 तथा सुभाष मौहल्ला वार्ड से पांच हजार 536 वोटो से भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है | भाजपा के लिए थकी हुई सीट से विधानसभा चुनावों में इस बार पूर्व विधायक नरेश गौड़ का चुनाव लड़ना मुश्किल माना जा रहा है | लेकिन यहाँ दावेदारों की कमी नहीं है ,भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी सांसद मनोज तिवारी के आशीर्वाद के चलते अपना चुनाव लड़ना लगभग तय मान रहे हैं लेकिन जातीय समीकरणों के चलते उनके दावे में दम नहीं है | पूर्व जिला अध्यक्ष प्रवेश शर्मा भी सशक्त दावेदार हैं इस चुनाव में वे काफी सक्रिय भी दिखे ,जिला महामंत्री जितेन्द्र कंवर ,पूर्व निगम पार्षद सचिन शर्मा के साथ-साथ कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए अनिल वशिष्ठ के साथ-साथ कर्दम पुरी वार्ड से निगम पार्षद मुकेश बंसल भी यहाँ से चुनाव लड़ना चाहते हैं | पूर्व जिला उपाध्यक्ष दर्शन सिंह , तीर्थ यात्रा विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष उदय कौशिक भी मजबूती से दावा ठोक रहे हैं लेकिन आंकड़ो को देखते हुए भाजपा के लिए यह सीट आसान नहीं लगती | आज बस इतना ही …

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *