सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

बंगाल में विरोध प्रदर्शन के दौरान BJP वर्कर्स और पुलिसकर्मियों में झड़प, विधायकों को धक्का देने का आरोप

1 मिनट पढ़ें
बंगाल में विरोध प्रदर्शन के दौरान BJP वर्कर्स और पुलिसकर्मियों में झड़प, विधायकों को धक्का देने का आरोप

बंगाल में विरोध प्रदर्शन के दौरान BJP वर्कर्स और पुलिसकर्मियों में झड़प, विधायकों को धक्का देने का आरोप

Advertisement

पश्चिम बंगाल के बालुरघाट में आज विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हुई। भाजपा ने पुलिस पर पार्टी विधायकों को धक्का देने का आरोप लगाया। बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, “हमारे कार्यकर्ता शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन कर रहे थे, उनकी पिटाई की जा रही है। पुलिस, टीएमसी के लिए कैडर की भूमिका निभा रही है। उन्होंने विधायकों को भी धक्का दिया। यह लोकतंत्र के खिलाफ है।” दरअसल, बंगाल में रविवार को 107 नगरपालिकाओं के लिए हुए चुनाव में हिंसा और अनियमितता के मामले सामने आए थे। भाजपा ने इस चुनावी प्रक्रिया को ‘लोकतंत्र का मजाक’ करार दिया और हिंसा के विरोध में आज 12 घंटे बंद का बुलाया है। तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि विपक्षी दल हार को भांपते हुए बहाने खोजने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा की बंगाल यूनिट ने राज्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर इन क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की पूरी तरह से विफलता का हवाला देते हुए चुनावों को अमान्य घोषित करने की मांग की।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *