सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

केजरीवाल से जनता को पूछना चाहिए दस साल मे जनलोकपाल क्यों नहीं बनाया : सुमित शर्मा

2 मिनट पढ़ें
MCD स्टैंडिंग कमेटी मेंबर का चुनाव जीती BJP, कांग्रेस-AAP के पार्षद वोटिंग में नहीं हुए शामिल

MCD स्टैंडिंग कमेटी मेंबर का चुनाव जीती BJP, कांग्रेस-AAP के पार्षद वोटिंग में नहीं हुए शामिल

केजरीवाल से जनता को पूछना चाहिए दस साल मे जनलोकपाल क्यों नहीं बनाया : सुमित शर्मा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है वे जनता की अदालत में पहुंच क्लीन चित लेंगे और उसके बाद फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे | लेकिन वे यह भूल रहे है दिल्ली की जनता उनकी असलियत पहचान चुकी है और अब जनता उनके बहकावे में नहीं आने वाली यह कहना है दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के डेलिगेट लक्ष्मी नगर विधानसभा से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुमित शर्मा का |

सुमित शर्मा कहते हैं दिल्ली की जनता को केजरीवाल से पूछना चाहिए एक शराब की बोतल के साथ एक बोतल फ्री देकर लोगो को नशें में क्यों धकेला, आबकारी नीति में करोड़ों का भ्रस्टाचार क्यों किया | आम आदमी पार्टी सरकार के आध्ये से ज्यादा मंत्री और खुद तुम जेल क्यों गए | लोगो को पूछना चाहिए जब केजरीवाल जनता की अदालत में आपकी विधानसभा में आएं कि 10 वर्षों में जनलोकपाल गठित क्यों नही किया? भ्रष्टाचार मुक्त शासन क्यों नही दे पाये?
ईमानदार थे तो जेल जाते ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा क्यों नही दिया? सीएजी की 11 रिपोर्ट को आतिशी द्वारा सार्वजनिक करने के लिए कहें? अभी तक बिजली कंपनियों का ऑडिट क्यों नही कराया? शराब घोटाले, शिक्षा घोटाले, स्वास्थ्य घोटाले, जल बोर्ड घोटाले, बिजली घोटाले, टैंकर माफिया का विधायकों के साथ गठबंधन घोटाले, शरान घोटाला, समाज कल्याण घोटाला, गाद निकालने के घोटालों में हुए जनता पैसे की बर्बादी और सरकारी विभागों के अंदर भ्रष्टाचार के मामलों के दोषियों पर कार्यवाही करवाने की कार्यवाही क्यों नही की | आदि दर्जनों ऐसे सवाल है जो लोगो को अरविन्द केजरीवाल से पूछने चाहिए |

सुमित शर्मा कहते हैं लोगो को केजरीवाल से पूछना चाहिए यमुनापार की जनता को शीला दीक्षित सरकार नें गंगा जल पीने के लिए दिया उसे क्यों बंद किया गया और लोगो को बोरिंग का जल क्यों सप्लाई किया जा रहा है | मौहल्ला क्लीनिकों में घटिया दवाईयां क्यों सप्लाई की जा रही है | मानसून में दिल्ली के दर्जनों लोग काल के ग्रास किसकी गलती से हुए | दस हजार मार्शलों को बेरोजगार क्यों किया गया |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *