Home मैं भी रिपोर्टर पार्किंग एवं नाले की गंभीर समस्या को विधानसभा में उठाया संजय गोयल...

पार्किंग एवं नाले की गंभीर समस्या को विधानसभा में उठाया संजय गोयल ने

0
5
संजय गोयल

पार्किंग एवं नाले की गंभीर समस्या को विधानसभा में उठाया संजय गोयल ने

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : शाहदरा विधानसभा के झिलमिल इंडस्ट्रियल एरिया में मेट्रो की हरी पट्टी के व्यावसायिक आवंटन से उत्पन्न यातायात, पार्किंग एवं नाले की गंभीर समस्या को विधानसभा में विधायक संजय गोयल ने उठाया संजय गोयल ने कहा झिलमिल इंडस्ट्रियल एरिया के ए एवं बी ब्लॉक में मेट्रो पिलर्स के नीचे उपलब्ध हरी पट्टी की जगहों का व्यावसायिक आवंटन बिना पर्याप्त पार्किंग एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के किया जा रहा है, जिससे पहले से ही जाम की समस्या से जूझ रहे क्षेत्र में यातायात का दबाव और बढ़ने की आशंका है। संजय गोयल ने कहा साथ ही,पी. डब्लू.डी के नाले को कवर कर दिए जाने से उसकी सफाई एवं रखरखाव में भी गंभीर दिक्कतें सामने आएंगी। संकरी सड़कों पर नए प्रतिष्ठानों के गेट खुलने से आमजन, एम्बुलेंस एवं स्थानीय व्यापारियों के आवागमन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। संजय गोयल ने कहा विधानसभा में मेरा स्पष्ट अनुरोध है कि व्यावसायिक आवंटन जनहित, यातायात व्यवस्था और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर ही किया जाए। यदि किसी प्रतिष्ठान को स्थान दिया जाए तो पर्याप्त पार्किंग, निगम एवं पी. डब्लू.डी की अन.ओ.सी तथा संबंधित भूमि एजेंसी की आवश्यक स्वीकृतियां सुनिश्चित की जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here