सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

भाजपा भी गठबंधन से लड़ेगी दिल्ली में विधानसभा चुनाव

3 मिनट पढ़ें
भाजपा

भाजपा भी गठबंधन से लड़ेगी दिल्ली में विधानसभा चुनाव

Advertisement

भाजपा भी गठबंधन से लड़ेगी दिल्ली में विधानसभा चुनाव

* 19 को आ सकते हैं नितीश दिल्ली

– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली ,आगामी विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन की चर्चा भले ही कुछ दिनों के लिए शांत हो गई है क्योंकि आम आदमी पार्टी अपने सभी सत्तर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है | बावजूद इसके अभी संभावनाएं खत्म नहीं हुई है | सपा प्रमुख अखिलेश की एंट्री से अभी सम्भावनाएं बरकरार है | समझ गए ना आप अखिलेश का आप द्वारा आयोजित महिला अदालत में भाग लेना कई संकेत दे गया | इस विषय पर हम बाद में चर्चा करेंगे | आज भाजपा गठ्बन्धन पर थोडा प्रकाश डाल देते हैं | जिस तरह इंडिया गठबंधन में गठ्बन्धन धर्म निभाने की बातें यदा कदा चलती रहती है उससे एनडीए गठ्बन्धन भी अछूता नहीं है |

Advertisement

इस गठबंधन के तहत जनता दल यु.और लोकजनशक्ति पार्टी सक्रिय हो चुकी है और खबर तो राष्ट्रवादी कांग्रेस अजित पवार की भी है | देश की सियासत में इन पार्टियों का रुतबा सबके सामने हैं | दूसरे शब्दों में केंद्र लेवल पर इनकी बात मानी जाती है यह तो विधानसभा चुनाव का मसला है | सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो भाजपा को इन्हें कुछ सीटें देनें में कोई आपति नहीं आने वाली | आपको याद दिला दें पिछले विधानसभा में भाजपा नें जनता दल जिसकी अगुवाई नितीश कुमार करते हैं को दो सीटें संगम विहार और बुराड़ी जबकि चिराग पासवान की पार्टी को सीमा पुरी सीट दी गई थी |

चर्चा है इस बार यह रेशो और बढ़ सकता है क्योंकि इन दोनों पार्टियों के समर्थन से केंद्र में सरकार जो चल रही है | हमारी जानकारी के मुताबिक नितीश कुमार अगले दो तीन दिन में इस मुद्दे पर भाजपा हाईकमान से चर्चा करने के लिए आ रहे हैं | गठ्बन्धन के तहत भाजपा नितीश कुमार को सीटें बढाकर दे सकती है लेकिन भाजपा का प्रस्ताव दलित तथा अल्पसंख्यक बाहुल्य सीटें देने का हो सकता हैं | क्योंकि भाजपा को एहसास है दलित और मुस्लिम वोटें भाजपा से ज्यादा जनता दल और जनशक्ति पार्टी के पाले में मिल सकते हैं | जबकि नितीश कुमार बुराड़ी,किराड़ी तथा संगम विहार जैसी सीटों की मांग कर सकते है | जबकि पिछले चुनाव में चिराग पासवान की पार्टी सीमा पुरी सीट से चुनाव लड़ी थी , भाजपा को सीमापुरी सीट इस बार भी देने में कोई दिक्कत नहीं आने वाली | सीटों का बंटवारा कैसे होगा यह तो नितीश बाबू के आने के बाद ही तय होगा लेकिन साहब ये मानकर चलिए यह गठ्बन्धन होना तय है | आज बस इतना ही …

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *