सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

पैगंबर विवाद के बाच टी राजा सिंह को बीजेपी ने पार्टी से निलंबित किया

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

हैदराबाद में आज पैगबंर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने वाले बीजेपी विधायक टी राजा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने पैगंबर मोहम्मद को लेकर एक दस मिनट का वीडियो शेयर किया था। जिसके बाद समुदाय विशेष के लोगों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी। हैदराबाद के गोशामहल से विधायक टी राजा सिंह ने पिछले हफ्ते मुनव्वर फारुकी के एक कॉमेडी शो को बाधित करने की कोशिश की थी। https://pbs.twimg.com/media/Fa1d-sLagAAqizy?format=jpg&name=large

इसी बीच विधायक टी राजा सिंह को बीजेपी ने पार्टी से निलंबित कर दिया है। बीजेपी ने राजा को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है और 10 दिन में जवाब मांगा है। नोटिस में उनसे पूछा गया है कि क्यों न आपको पार्टी से निष्कासित कर दिया जाए। आपको बता दें कि हाल ही में विधायक टी राजा ने मुनव्वर फारुकी के प्रोग्राम को कैंसिल करने की धमकी दी थी और सेट को आग लगा देने की बात कही थी। बीजेपी विधायक कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी पर उनके शो में भागवान राम और माता सीता का उपहास उड़ाने पर उनकी आलोचना की थी। टी राजा ने गिरफ्तारी के दौरान कहा कि उन्होंने जिस सोशल मीडिया साइट पर अपना वीडियो साझा किया था, उसने उसे हटा दिया है और वह रिहा होने के बाद इस वीडियो क्लिप का ‘दूसरा हिस्सा’ अपलोड करेंगे।उन्होंने यूट्यूब से मेरी वीडियो हटा दी। मुझे नहीं पता कि पुलिस क्या करने जा रही है। जब मैं रिहा हो जाऊंगा तो निश्चित तौर पर वीडियो का दूसरा हिस्सा अपलोड करूंगा। मैं यह धर्म के लिए कर रहा हूं। मैं धर्म के लिए मरने को भी तैयार हूं।’’

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *