सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

रोहताश नगर के असंतुष्ट नेताओं को मनाने में जुटा भाजपा नेतृत्व

3 मिनट पढ़ें
रोहताश नगर

रोहताश नगर के असंतुष्ट नेताओं को मनाने में जुटा भाजपा नेतृत्व

Advertisement

रोहताश नगर के असंतुष्ट नेताओं को मनाने में जुटा भाजपा नेतृत्व

नेता की पहचान करने में जुटी टीम भाजपा

– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली ,एक सप्ताह में ही दिल्ली के दो प्रमुख भाजपा नेताओं ब्रह्म सिंह तंवर तथा बी.बी.त्यागी के पाला बदलने के बाद रोहताश नगर में भी सेंधमारी की खबर को भाजपा शीर्ष नेतृत्व नें बड़ी गम्भीरता से लिया और प्रदेश भाजपा नेत्रत्व सहित कई प्रमुख नेताओं की जिम्मेदारी लगाई गई आखिर ऐसा क्यों हो रहा है | हालांकि सांसद मनोज तिवारी चुनावी प्रचार में व्यस्त हैं बावजूद इसके उनकी नजरे भी इस घटनाक्रम पर लगी रही |

Advertisement

रोहताश नगर को भाजपा अपने खाते की सीट मान कर चल रही है और माने भी क्यों नहीं आप पार्टी के उदय के बाद हुए तीन विधानसभा चुनावों तथा नगर निगम के चुनावों में भाजपा की जीत के आंकड़े ज्यादा रहे है पिछले नगर चुनाव में ही आप पार्टी यहाँ से खाता खोल पाई थी और विधानसभा के दूसरे चुनाव में भाजपा प्रत्याशी जितेन्द्र महाजन एंटी क्म्बेंसी का शिकार हो गए थे | इस बार भी जितेन्द्र को इस समस्या से जूझना पड़ सकता है और शायद इसीलिए ही भाजपा उनका विकल्प गम्भीरता से तलाश रही है |

ऐसे में दावेदार कई है और ज्यादातर के तार कहीं ना कहीं फिट है लेकिन उनमे से कुछ की राजनीती आजकल पटरी से उतरी हुई है लिहाजा उनकी नजरे आप पार्टी की ओर लगी है और आप पार्टी भी इस मौके को भुनाने का प्रयास कर रही है | लेकिन समय से पहले खबर लीक होने के बाद भाजपा हर कदम फूंक-फूंक कर रख रही है | किसी भी कीमत पर विपरीत हालातों में अपनी जीती हुई सीट की वापसी चाहती है | और इसीलिए शनिवार को भाजपा खेमा अपने जयचंद को तलाशता रहा | इतना ही नहीं जिन लोगो के नाम चर्चा में सुने गए उनसे बाकायदा सम्पर्क भी साधा गया और उन्हें ज्ञान प्राप्त कराया गया | प्रदेश भाजपा के एक बड़े पदाधिकारी नें स्वीकार किया इसके बाद टीम भाजपा पूरी तरह से अलर्ट है और हमें उम्मीद है सब कुछ सामान्य हो जाएगा और आप पार्टी जो खेल खेलना चाहती है उसमे उसे कामयाबी नहीं मिलने वाली | उक्त नेता का कहना था आम आदमी पार्टी अपनी जमीन खो चुकी है तथा दूसरी पार्टी के नेताओं की ओर नजरे लगाये हुए है | इससे साफ़ है कि आप पार्टी के पास अपने जमीनी उमीदवार तक नहीं है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *