सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

बीजेपी नेता की दिल्ली सरकार से मांग, 22 जनवरी को दिल्ली में न खुले शराब, मांस की दुकानें 

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

बीजेपी नेता की दिल्ली सरकार से मांग, 22 जनवरी को दिल्ली में न खुले शराब, मांस की दुकानें 

रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा है कि अयोध्या में रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर शराब और मांस की दुकानें खुलने से लोगों की भावनाएं आहत होंगी.

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन राजधानी में मांस और शराब की दुकानें बंद रखने की मांग की है. उन्होंने राजधानी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अपील की है कि इस पावन दिवस पर मांस और शराब की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी करें.

22 जनवरी ऐतिहासिक दिवस

रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा है कि अयोध्या में रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की प्रतीक्षा पूरा भारतवर्ष सदियों से कर रहा है. यह एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण दिवस है. इस दिन राजधानी दिल्ली सहित पूरा देश राममय होगा. इस दिन की पवित्रता और गरिमा की तुलना ही नहीं की जा सकती. दिल्ली में भी तमाम मंदिरों में सजावट की जाएगी, दीप जलाए जाएंगे और लोग भक्ति रस में डूबे होंगे. ऐसे में अगर मांस और शराब की दुकानें खुलेंगी तो यह करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत करेंगी.

Advertisement

ड्राई डे घोषित करने की मांग

बीजेपी विधायक बिधूड़ी ने सीएम मुख्यमंत्री केजरीवाल से मांग की है कि वह तुरंत आदेश जारी करें कि उस दिन कहीं भी शराब की बिक्री नहीं होगी और पूरी तरह से ड्राई डे रहेगा. इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि उस दिन मांस की दुकानें भी न खोली जाएं.

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह

बता दें कि अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को भगवान श्रीराम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होना है. इस कार्यक्रम के लेकर सियासी दलों में सबसे ज्यादा हलचल की स्थिति है. बीजेपी के नेता इस कार्यक्रम को लेकर जहां उत्साह में हैं और देश भर में जनजागरूकता अभियान चल रहे हैं. वहीं, जिन विपक्षी नेताओं को कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता मिल गया है और जिन्हें नहीं मिला है, दोनों ऊहापोह में हैं. विपक्षी नेताओं की बीच धर्म संकट यह है कि इसमें शामिल होना उनके वैचारिक धरातल के प्रतिकूल है तो शामिल नहीं होने से हिंदू मतदाताओं की नाराजगी का भी सामना करना पड़ सकता है. सीपीआईएम ने तो इसमें शामिल नहीं होने की आधिकारिक घोषणा कर दी है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *